Breaking News
  • T20 वर्ल्डकप में पहला डबल सुपर ओवर: रोमांचक मुकाबले में SA ने अफगानिस्तान को हराया
  • मुंबईः BMC में ठाकरे परिवार का दबदबा खत्म! निर्विरोध मेयर चुनी गईं बीजेपी की रितु तावड़े
  • सरकार ने आधिकारिक कार्यक्रमों के लिए वंदे मातरम् गीत किया अनिवार्य
  • मुंबई: सलमान खान के करीबी को भी मिली धमकी, करोड़ों रुपए की मांग
  • चांदी में बड़ी गिरावट के बाद फिर आई तूफानी तेजी, 2.6 लाख रुपये के पार हुई कीमत
  • पटना सिविल कोर्ट को छठी बार धमकी, मौके पर बम निरोधक दस्ता पहुंचा
  • नरवणे की किताब से जुड़ा विवाद: पेंगुइन इंडिया को पुलिस का नोटिस
  • मोहाली: बम से उड़ाने की धमकियों के बाद स्कूलों को किया गया बंद

होम > खेल

शादी के 7 साल बाद विनेश फोगाट के घर गूंजेगी किलकारी, फैंस के साथ साझा की खुशखबरी...

शादी के 7 साल बाद विनेश फोगाट के घर गूंजेगी किलकारी, फैंस के साथ साझा की खुशखबरी...

शादी के 7 साल बाद विनेश फोगाट के घर गूंजेगी किलकारी फैंस के साथ साझा की खुशखबरी

Vinesh Phogat News : भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने हाल ही में अपने फैंस के साथ एक खुशखबरी साझा की है। विनेश ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि वह जल्द ही मां बनने वाली हैं। उन्होंने साल 2018 में अपने साथी और पेशे से पहलवान सोमवीर राठी से शादी की थी। पेरिस ओलंपिक्स 2024 में निराशा के बाद 30 वर्षीय विनेश फोगाट ने कुश्ती से संन्यास लेने की घोषणा की थी। अब उनके जीवन में खुशियों की नई शुरुआत होने जा रही है।

विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया पर अपने पति सोमवीर राठी के साथ एक तस्वीर साझा की और कैप्शन में लिखा, "हमारी प्रेम कहानी जारी है। अब इसमें एक नया अध्याय जुड़ने वाला है।" इस खबर के बाद कमेन्ट सेक्शन में बधाइयों की बाढ़ आ गई। भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक सहित कई लोगों ने विनेश और सोमवीर को शुभकामनाएं दीं। फैंस और साथी खिलाड़ियों के बधाई संदेशों से कमेन्ट सेक्शन भर गया है।

संन्यास के बाद क्या कर रही हैं विनेश फोगाट

पेरिस ओलंपिक्स 2024 में विनेश फोगाट को उस समय डिसक्वालिफाई कर दिया गया था जब फाइनल मैच से पहले उनका वजन तय लिमिट से 100 ग्राम कम पाया गया। ओलंपिक्स के बाद भारत लौटने पर विनेश ने अचानक कुश्ती से संन्यास लेने का फैसला किया, जिससे सभी हैरान रह गए।इसके बाद विनेश ने राजनीति में कदम रखा और कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गईं। उन्होंने 2024 हरियाणा विधानसभा चुनाव में जुलाना सीट से जीत हासिल की। इस दौरान विनेश ने कुश्ती में वापसी के संकेत भी दिए हैं, हालांकि इस बारे में उन्होंने अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

View this post on Instagram

A post shared by Vinesh Phogat (@vineshphogat)

Related to this topic: