Home > खेल > भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 5 देशों के टूर्नामेंट में फ्रांस को 5-4 से हराया

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 5 देशों के टूर्नामेंट में फ्रांस को 5-4 से हराया

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 5 देशों के टूर्नामेंट में फ्रांस को 5-4 से हराया
X

वालेंसिया। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने वालेंसिया में हो रहे 5 देशों के टूर्नामेंट के अपने चौथे और अंतिम मैच में फ्रांस को 5-4 से हरा दिया। भारत के लिए मैच जुगराज सिंह (20'', 60'') और हरमनप्रीत सिंह (25'', 56'') ने दो-दो गोल किया, जबकि विवेक सागर प्रसाद (16'') ने एक गोल किया।

पहले क्वार्टर में फ्रांस ने लुकास मोंटेकॉट (11'') के पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद विवेक सागर प्रसाद (16'') ने फील्ड गोल कर भारत को 1-1 की बराबरी दिला दी। इसके बाद जुगराज सिंह (20'') ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को 2-1 की बढ़त दिला दी, इस गोल के पांच मिनट बाद ही कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने एक और पेनल्टी कॉर्नर के जरिए गोल कर भारत की बढ़त 3-1 कर दी।

फ़्रांस को जल्द ही पेनल्टी स्ट्रोक मिला और एटिने टाइनेवेज़ (28'') ने इसका पूरा फायदा उठाते हुए गोल किया, जिससे मध्यांतर तक भारत 3-2 से आगे रहा। फ्रांस ने तीसरे क्वार्टर के अंत में गैसपार्ड बॉमगार्टन (43'') के फील्ड गोल से 3-3 की बराबरी कर ली। इसके बाद एटिने टाइनेवेज़ (53'') ने एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर फ्रांस को 4-3 से आगे कर दिया।

इसके बाद हरमनप्रीत सिंह (56'') ने पेनल्टी कॉर्नर के माध्यम से अपना दूसरा गोल करते हुए भारत को 4-4 से बराबरी दिला दी। जुगराज सिंह (60'') ने एक और पेनल्टी कॉर्नर के माध्यम से अपना दूसरा गोल करते हुए भारत को 5-4 से आगे कर दिया और अंत मे यही स्कोर निर्णायक साबित हुआ।

Updated : 20 Dec 2023 8:32 PM GMT
author-thhumb

Web News

Web News


Next Story
Top