Home > विशेष आलेख > जनसम्‍पर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने पूछा - क्या कमलनाथ नाथ जी यूरोप या लंदन में हैं ?

जनसम्‍पर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने पूछा - क्या कमलनाथ नाथ जी यूरोप या लंदन में हैं ?

जनसम्‍पर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने पूछा - क्या कमलनाथ नाथ जी यूरोप या लंदन में हैं ?
X

जनसम्पर्क, जल संसाधन तथा संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने आज हरदा में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष लगातार प्रवास पर हैं। हमारे प्रदेश अध्यक्ष कल शिवपुरी में थे। लेकिन आप देखेंगे दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी है जिसके प्रदेश अध्यक्ष आज तक एक भी जिले में नहीं गए। ये अलग बात है कि वो यूरोप में हैं या लंदन में मुझे नहीं मालूम। तो एक तरफ वो पार्टी है जिसने प्रदेश को वो संस्कृति दी कि बिजली कभी-कभी आती थी। आज आप सब इस बात के साक्षी हो कि बिजली कभी-कभी जाती है। वो प्रदेश जो कांग्रेस की सरकार में था। जो डाकुओं के नाम से पहचाना जाता था। कट्टा, गड्डा, सट्टा जिस प्रदेश की पहचान बना था। आज एक भी चिन्हित डाकू गिरोह इस प्रदेश में नहीं है। हमारे पड़ोस में नक्सलाइट गतिविधियां बड़े पैमाने पर होने के बावजूद मध्यप्रदेश में कोई नक्सलाइट गतिविधि नहीं है। सिमी का नेटवर्क जो मालवा अंचल में कांग्रेस की सरकार में हरनिया जैसे हथियार जहां पकड़े गए थे। आज सिमी का नेटवर्क ध्वस्त किया गया है। प्रदेश में कोई चिन्हित गैंग, गिरोह अब नहीं है। नक्सलाइट, सिमी इन सबसे मुक्त होकर शांति की तरफ बढ़ा है।

आज का दिन वैसे भी महत्वपूर्ण है। माननीय प्रधानमंत्री जी ने देश के किसानों को एक बड़ी सौगात दी। किसानों का जिक्र यूं भी प्रासंगिक है। हरदा कृषि प्रधान जिला है और मध्यप्रदेश के उन जिलों में से है जो आने वाले दिनों में पूर्णत: सिंचित हो।

ऐसा नहीं कि कृषि विकास दर आकर चली गई हो। स्थिर है। कृषि की ग्रोथ रेट भी डबल डिजीट पर 18 प्रतिशत से लेकर 24 प्रतिशत तक बनी हुई है। चाहे प्रदेश की ग्रोथ रेट हो, चाहे कृषि ग्रोथ रेट हो हमारे राज्य को अनेक क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल हुई है।

Updated : 6 July 2018 9:40 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top