फिल्मी स्टाइल में दिनदहाड़े महिला और बच्चों की किडनैपिंग, जांच में चौंकाने वाला खुलासा

शिवपुरीः मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के नरवर थानांतर्गत से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शहर के अखाड़े के मंदिर के सामने से एक महिला और दो बच्चों को दिनदहाड़े किडनैप कर लिया गया। अपहरण का वीडियों वायरल होने के बाद एक का एकाएक सनसनी फैल गई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। कई घंटे की मशक्कत के बाद जो जानकारी सामने वह और हैरान कर देने वाली है।
पुलिस की कई घंटे की मशक्कत के बाद यह स्पष्ट हुआ कि महिला और बच्चों को ले जाने वाला युवक कोई और बल्कि महिला का पति और बच्चों का पिता है। जानकारी पता चलने के बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। खबर लिखे जाने तक न तो किडनैप महिला और बच्चों का कोई सुराग लग सका और न ही अपहरणकर्ता पति के बारे में कोई जानकारी।
पति पर लगाया था प्रताड़ना का आरोप
जानकारी के अनुसार, नरवर निवासी पार्वती की शादी मंगरौनी निवासी जगन्नाथ उर्फ जगत सिंह जाटव से हुई थी। शादी के बाद दोनों के यहां दो बच्चे हुए। परिवार में लगातार विवाद के चलते करीब छह साल पहले पार्वती अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया। साथ ही बच्चों के साथ अपने मायके में आकर रहने लगी। वह नरवर में ही अपने बच्चों को पढ़ा रही थी।
स्कूल से लौटते समय की वारदात
जब वह बच्चों को स्कूल से वापस लेकर आ रही थी। तभी एक कार पीछे से आई और उसमें सवार तीन युवक उतरे। उन्होंने महिला और बच्चों को पकड़ लिया और जबरन उन्हें कार में बैठाकर ले गए। प्रारंभिक रूप से नरवर में महिला और दोनों बच्चों के अपहरण की खबर फैल गई। दिनदहाड़े महिला और बच्चों के अपहरण की खबर के उपरांत पुलिस हरकत में आई और पड़ताल शुरू की। कुछ घंटे बाद यह स्पष्ट हुआ कि महिला और बच्चों को ले जाने वाला और कोई नहीं बल्कि उसका पति है।
पति-पत्नी छह साल से हैं अलग
पुलिस ने मगरौनी पहुंचकर जगन्नाथ जाटव के घर पर उनकी तलाश की थी। तभी पता चला कि वह लोग वहां नहीं पहुंचे हैं। पुलिस ने उनकी तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि जगन्नाथ ने पार्वती सहित बच्चों का अपहरण आखिर क्यों किया। इसके साथ ही किडनैप हुई महिला और बच्चों की तलाश की जा रही है।
