Home > राज्य > मध्यप्रदेश > शिवपुरी > नागिन के पीछे दो कोबरा भिड़े सर्पमित्र ने बचाई दोनों की जान

नागिन के पीछे दो कोबरा भिड़े सर्पमित्र ने बचाई दोनों की जान

नागिन के पीछे दो कोबरा भिड़े सर्पमित्र ने बचाई दोनों की जान
X

नरवर। नरवर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत कोंड़र एक खेत में दो खतरनाक कोबरा सांपों की लड़ाई हो गई, जिसे देखने पूरा गांव इक_ा हो गया। कोबरा सांपों की लड़ाई इतनी खतरनाक थी कि दोनों सांप एक दूसरे की जान लेने पर आमादा थे। इसकी जानकारी नरवर में रहने वाले सर्पमित्र सलमान पठान को दी गई। पठान तुरंत गांव पहुंचे और देखा की दो खतरनाक कोबरा आपस में लड़ रहे हैं। पठान ने दोनों ही सांपों को अलग-अलग किया। उन्होंने बताया कि इनमें से एक इंडियन स्पेक्टाकल कोबरा है और दूसरा इंडियन रेप कोबरा है। दोनों के बीच नागिन को लेकर विवाद हुआ है, जो सांप जीत जाता है, वह नागिन को अपने साथ रखता है।

वैसे आमतौर पर कोबरा आपस में नहीं लड़ते हैं। पठान ने दोनों ही सांपों को अलग कर देखा तो पता चला कि एक सांप ज्यादा जख्मी हो गया है, जिसको पठान ने उपचार भी दिया। पठान ने सभी गांव वालों को बताया कि कभी भी कोई सा भी जहरीला सांप किसी को काट ले तो वह एक बार मेरे से जरूर संपर्क करे। पठान ने बताया की दोनों ही सांप काफी घातक हैं। दोनों ही सांपों में एक ही जहर पाया जाता है। उन्होंने दोनों को डिब्बे में बंद कर लिया। उन्होंने बताया कि वह इस दोनों को सुरक्षित जंगल में छोड़ देंगे।

Updated : 25 Oct 2023 9:18 PM GMT
author-thhumb

City Desk

Web Journalist www.swadeshnews.in


Next Story
Top