Home > राज्य > मध्यप्रदेश > शिवपुरी > MP Election 2023 : शिवपुरी में ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक ने छोड़ी भाजपा, कांग्रेस में करेंगे वापसी

MP Election 2023 : शिवपुरी में ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक ने छोड़ी भाजपा, कांग्रेस में करेंगे वापसी

भोपाल में 14 जून को करेंगे कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण

MP Election 2023 : शिवपुरी में ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक ने छोड़ी भाजपा, कांग्रेस में करेंगे वापसी
X

शिवपुरी/वेबडेस्क। शिवपुरी कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष रहे बैजनाथ सिंह यादव फिर से 14 जून को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे। प्रदेश में दल बदल के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए बैजनाथ सिंह यादव ने भाजपा में कार्यकर्ताओं की सुनवाई ना होना और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।

बैजनाथ सिंह यादव ने कहा है कि वह 14 जून को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं और उन्होंने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। वहीं दूसरी ओर भाजपा की ओर से प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने उन्हें नोटिस दिया है और उन्हें नोटिस देते हुए उनके पार्टी छोड़ने की सोशल मीडिया पर चल रही खबरों को लेकर जवाब तलब किया है। वैसे बैजनाथ सिंह यादव शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा सीट से टिकट चाहते हैं।

कांग्रेस के रहे पूर्व जिलाध्यक्ष -

इस संबंध में सूत्रों का कहना है कि ज्योतिरादित्य अपने समर्थक महेंद्र सिंह यादव को कोलारस में ज्यादा प्रमोट कर रहे हैं इसलिए बैजनाथ सिंह की सिंधिया खेमे में पटरी नहीं बैठ रही। वैसे बैजनाथ सिंह यादव की पत्नी कमला यादव शिवपुरी की जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं। इसके अलावा बैजनाथ सिंह यादव कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष रहे हैं।

Updated : 13 Jun 2023 2:41 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top