शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती एवं खरीदी घोटाले की जांच करने आई ईओडब्ल्यू की टीम

X
By - नेपाल सिंह शिवपुरी |28 April 2023 6:18 PM IST
Reading Time: शिवपुरी। कोविड काल में शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में हुई कर्मचारियों की भर्ती और खरीदी में हुए भ्रष्टाचार की जांच करने आज ग्वालियर से ईओडब्ल्यू की टीम पहुंची। ईओडब्ल्यू के दल शिवपुरी की मेडिकल कॉलेज पहुंचा। यहां कुशल कर्मी के रूप में भर्ती कर्मचारियों से अकुशल कर्मचारियों का काम कराया जा रहा है और उन्हें वेतन भी उनकी योग्यता अनुसार नहीं दिया जा रहा।
साथ ही कोविडकाल में जो सामान की खरीदी की गई थी उसमें भी अनियमितता सामने आई है, मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा की जिम्मेदारी का ठेका जिस हाइट्स कंपनी को मिला है उसकी जगह यू डी एस कंपनी के कर्मचारी काम कर रहे हैं। टीम में एसआई योगेंद्र दुबे, एसआई भीष्म तिवारी, लीगल एडवाइजर अनिल लोधी शामिल हैं जिनके द्वारा कॉलेज से दस्तावेज एकत्रित किए जा रहे हैं।
Next Story
