Home > राज्य > मध्यप्रदेश > शिवपुरी > कांग्रेस नेता के बेटे की ब्राजील में मौत, दोस्तों संग कॉलेज टूर पर गया था

कांग्रेस नेता के बेटे की ब्राजील में मौत, दोस्तों संग कॉलेज टूर पर गया था

पिता ने बेटे का शव वापस लाने के लिए लगाई गुहार

Navjot singh
X

भारतीय छात्र नवजोत सिंह की ब्राजील में मौत 

शिवपुरी। शिवपुरी के एक कांग्रेस नेता के बेटे की ब्राजील में मौत हो गई है। वे दोस्तों संग कॉलेज टूर पर गया था। कॉलेज प्रशासन उसकी मौत का कारण बीमारी बता रहा है। परिजनों ने बेटे के शव को वापस लाने के लिए सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार, शिवपुरी के कांग्रेस नेता शेर सिंह सरदार का इकलौता बेटा नवजोत सिंह अमेरिका के कैलिफोर्निया में दो महीने पहले बीबीए की पढ़ाई के लिए गया था। वह अपने कॉलेज की तरफ से दोस्तों संग ब्राजील टूर पर गया था। यहां तीन दिन पहले नवजोत और उसके दोस्त दीप की तबियत खराब हो गई। जिसके बाद कॉलेज प्रशासन ने अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान आज शुक्रवार को नवजोत की मौत हो गई। वहीँ दीप की हालात नाजुक बनी हुई है।

बेटे की मौत से घर में पसरा मातम -

बेटे के मौत की खबर आते ही शेर सिंह के घर में मातम पसर गया। शेर सिंह का कहना है की बेटे की मौत का सही कारण अब तक सामने नहीं आया है। कॉलेज प्रशासन बीमारी की बात कह रहा है। कांग्रेस नेता ने बेटे के शव को भारत वापिस लाने के लिए सरकार से मदद मांगी है। इस मामले पर कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने परिवार की हर संभव मदद की बात कही है।

Updated : 24 Nov 2023 2:37 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top