Home > राज्य > मध्यप्रदेश > सतना > सोहावल से लापता हुईं दो नाबालिग, फोन कर दी अपहरण की सूचना

सोहावल से लापता हुईं दो नाबालिग, फोन कर दी अपहरण की सूचना

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मिली दोनों की लोकेशन

सतना। जिले के सोहावल गांव से दो नाबालिग लड़कियों के लापता होने से हड़कंप मच गया। दोनों छात्राएं सुबह 11 बजे स्कूल के लिए निकली थी। देर शाम तक घर नहीं लौटीं, जिसके बाद परिजन तलाशते हुए स्कूल पहुंचा जहां उनकी हाजिरी भी दर्ज नहीं थी। अपहरण का अशंका लेकर लापता लड़कियों के परिजन थाने पहुंची इसी दौरान घर पर फोनकर एक लड़की ने अपहरण किए जाने की सूचना दी। नाबालिग लड़कियों के द्वारा किए गए फोन की जानकारी मिलने पर पुलिस ने लोकेशन ट्रेस की । दोनों की लोकेशन प्रयागराज की बताई गई है। हालांकि अभी तक पुलिस इस मामले में कोई और भी जानकारी देने से बच रही है।

बताया गया है कि सोहावल चौकी क्षेत्र की मुस्तफा कॉलोनी में रहने वाले एक मुस्लिम परिवार की 16 वर्षीय किशोरी और एक छह वर्षीय हिंदू परिवार की लड़की लापता हुई थी। इस मामले में सोहावल के ही अधेड़ उम्र के व्यक्ति द्वारा अपहरण किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस ने अभी इस बात की पुष्टि नहीं की। पुलिस के मुताबिक दोनों लड़कियां लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

नाबालिग के फोन से मचा हड़कंप

बताया गया है कि दोनों लड़कियों को ट्रेन के जरिए प्रयागराज ले जाया गया। जहां से एक नाबालिग ने फोन कर खुद के अपहृत होने के साथ ही कुछ अन्य लड़कियों के साथ होने की जानकारी दी थी। इसी फोन के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस सक्रिय हुई और नाबालिग बच्चियों के परिजनों को लेकर सड़क मार्ग से प्रयागराज के लिए रवाना हो गई। फिलहाल अभी तक इस मामले की अधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी।

कई अन्य लड़कियां साथ में

चर्चा के मुताबिक लड़की एक फोन पर बात कर रही है। उसने परिजनों को जानकारी दी है कि उसको जो व्यक्ति लेकर आया है उसके साथ कुछ अन्य लड़कियां भी हैं। हालांकि उनके बारे में कोई डिटेल नहीं दे पा रही है। चौकी प्रभारी संदीप भारतीय ने बताया एक लड़की संपर्क में है। दूसरे के संबंध में अभी कुछ जानकारी नहीं मिल रही।

Updated : 16 Dec 2023 5:07 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Satna

Satna Web Desk


Next Story
Top