Home > राज्य > मध्यप्रदेश > सतना > सतना की चुनावी सभा में बोले नड्डा- दस साल में बदल गया भारत

सतना की चुनावी सभा में बोले नड्डा- दस साल में बदल गया भारत

घोटालों की फेहरिस्त के साथ साधा इंडी गठबंधन पर निशाना

2027 में भारत बनेगा विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था

सतना। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सतना लोकसभा प्रत्याशी गणेश सिंह के प्रचार में सतना पहुंचे। बीटीआई मैदान सतना में आयोजित सभा के दौरान जेपी नड्डा ने इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि जब देश में कांग्रेस की सरकार हुआ करती थी, तब लोगों के मन में केवल यही होता था कि नेता आएंगे भाषण देंगे चले जाएंगे। स्थितियों में कोई बदलाव नहीं होगा, मगर पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल ने लोगों की मानसिकता बदल दी। भाजपा ने विकसित भारत का संकल्प लिया और आज भारत एक बदले हुए स्वरूप में दिखाई देने लगा। वैश्विक स्तर पर भारत की ताकत बढ़ी। जिन देशों के गुलामी का दौरा भारत में झेला उन्हें पछाड़कर विश्व की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था का स्थान पाया। आने वाले 2027 में भारत अर्थव्यवस्था के मामले में तीसरे स्थान पर होगा, ऐसा दवा भी किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि यह गठबंधन लोगों के बरगलाने का काम करता है। देश के विकास से इनका कोई नाता नहीं। उन्होंने देश में हुए तमाम घोटालों का जिक्र करते हुए इंडिया एलाइंस पर सवाल उठाए। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 2G घोटाले से लेकर चारा घोटाला तक का जिक्र करते हुए कहा कि इन्हें सिर्फ अपने विकास और अपने ही उजाले से मतलब है ।इंडिया गठबंधन के लोग क्या जाने उज्ज्वला योजना, उजाला योजना, किसान सम्मन निधि, प्रधानमंत्री आवास यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच का ही नतीजा है जो लोगों तक पहुंच पा रही है।

बनेंगे 3 करोड़ नए घर

जेपी नड्डा ने सभा के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भारत में हाउसिंग सोसायटी बन रही है। जहां गरीब लोगों का सपने पूरे हो रहे हैं ।आने वाले समय में 3 करोड़ से अधिक नए घर बनेंगे और यह काम अगले 5 सालों में पूरा होगा। श्री नड्डा ने यह भी कहा कि मुफ्त राशन की योजना और किसान सम्मान निधि का कार्यक्रम आगामी 5 वर्षों तक चलता रहेगा।

इंडिया गठबंधन के अधिकांश नेता बेल पर या जेल पर

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा ने इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि इस गठबंधन में शामिल अधिकांश पार्टियों के नेता या तो बेल पर हैं या फिर वे जेल में है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी उनकी मां सोनिया गांधी की बेल का जिक्र करते हुए उन्हें आडे हाथ लिया। इसके अलावा लालू प्रसाद यादव, पी चिदंबरम और आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह की बेल का जिक्र किया। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया के जेल में होने की बात कही। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने शराब घोटाला किया, दवाई घोटाला किया इसी का परिणाम है कि इन्हें जेल की हवा खानी पड़ रही है।

Updated : 23 April 2024 4:38 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Satna

Satna Web Desk


Next Story
Top