Home > राज्य > मध्यप्रदेश > सतना > मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सतना में व्यंकटेश लोक का लोकार्पण किया, मैहर जिला माँ शारदा को समर्पित

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सतना में व्यंकटेश लोक का लोकार्पण किया, मैहर जिला माँ शारदा को समर्पित

सतना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सतना पहुंचे। जहां उन्होंने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट अंतर्गत व्यंकटेश लोक का लोकार्पण किया। इसके बाद सभा स्थल पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने महिलाओं पर पुष्प वर्षा करने के बाद कन्या पूजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम दौरी सागर बांध, नहरें, सड़कें स्कूल सब बना रहे हैं। 157 करोड़ 84 लाख का लोकार्पण और 959 करोड़ के शिलान्यास आज हो रहे हैं। अभी मां शारदा लोक भी बनेगा। याद करो जब कांग्रेस की सरकार थी तो सिंचाई की क्या व्यवस्था थी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फसल बीमा के 30 लाख किसानों को 1058 करोड़ और 72 लाख किसानों को सीएम किसान निधि के 1561 करोड़ रुपयों का अंतरण सिंगल क्लिक से किया। इसके साथ ही 4 लाख 30 हजार पट्टों का वितरण किया।

मैहर जिला मां शारदा की समर्पित कर रहा हूं

किसान सभा को संबोधित करते हुए सूबे के सुल्तान शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पीएम जबलपुर आ रहे हैं, मुझे जाना है। यहीं से मैहर जिला भी मां शारदा को समर्पित कर रहा हूं। जैसा विकास भाजपा ने मप्र का किया है। वैसा कभी कांग्रेस ने नहीं किया। मैं दिन भर लोकार्पण शिलान्यास कर रहा हूं, विकास की गंगा बह रही है। कमलनाथ सीएम थे, हर वक्त रोते रहते थे, कहते थे पैसा नहीं है, ऐसे आदमी को सीएम बनाना चाहिए क्या? विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है।

मां शारदा लोक भी बनेगा

हम दौरी सागर बांध,नहरें, सड़कें स्कूल सब बना रहे हैं। 157 करोड़ 84 लाख का लोकार्पण और 959 करोड़ के शिलान्यास आज हो रहे हैं। अभी मां शारदा लोक भी बनेगा। याद करो जब कांग्रेस की सरकार थी तो सिंचाई की क्या व्यवस्था थी। तब साढ़े 7 लाख हेक्टेयर की व्यवस्था थी आज 47 लाख हेक्टेयर का इंतजाम है। आने वाले समय मे 1 लाख हेक्टेयर की व्यवस्था करेंगे। नहर ही नहीं पाइप लाइन से पानी की सप्लाई देंगे।पहले 100 एमटी अनाज होता था आज 700 लाख पैदा होता है,पहले 18 परसेंट पर कर्ज मिलता था आज जीरो परसेंट में मिल रहा है। इन तीन सालों में 2 लाख 84 हजार करोड़ किसानों के खाते में डाले हैं।

किसानों को फसल बीमा योजना की राशि हस्तातंरण

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अकेले फसल बीमा योजना में 20 हजार करोड़ किसानों को दिए। हर फसल का उत्पादन बढ़ा है। हमे 7 बार कृषि कर्मण अवार्ड मिला है। सीएम ने किसान निधि शुरू की तो हमने भी उसमे योगदान दिया। अब 6 हजार पीएम के और 6 हजार सीएम के आएंगे। क्या कभी कांग्रेस ने दिया था। लाडली बहना में भी दे रहे हैं। ये भाजपा की सरकार है,कोई कसर नहीं छोड़ती। हमने सब कुछ देने की कोशिश की। अब हम अनुदान पर ट्रांसफॉर्मर लगाने की योजना फिर शुरू कर रहे है। अब किसानों को खाद की भी कोई कमी नहीं रहेगी। कांग्रेस ने कर्ज माफ करने को कहा लेकिन किया नहीं, हमने 2200 करोड़ का ब्याज भी चुकाया।

राहत राशि देंगे और फसल बीमा का पैसा भी दिलाएंगे

सीएम शिवराज ने आगे कहा कि राहत राशि भी देंगे और फसल बीमा का पैसा भी दिलाएंगे। आज 30 लाख किसानों को फसल बीमा योजना और 2 लाख किसानों को सम्मान निधि की रकम डाली जाएगी। किसान भाइयों से भाजपा, मोदी के साथ चलने का आह्वान करते हुए कहा कि उनका साथ दीजिए, जिसने किसानों की आमदनी बढ़ाने का प्रयास किया।

पीएम मोदी और मामा को आशीर्वाद दीजिए

सीएम ने कहा कि माताएं बहने हैंडपम्प से पानी भरने जाती थीं। इसलिए नल जल योजना शुरू की। कौन सा ऐसा पक्ष है जिसमे भाजपा सरकार ने काम न किया हो। मेधावियों को लैपटाप - स्कूटी दिलाई। किसानों से कहा कि मैं वचन देता हूं कि आप किसानों ने फसल का उत्पादन 7 सौ फीसदी बढ़ाया है। हमने खेती से आमदनी दो गुनी की है। जो काम करें, उसका साथ देना चाहिए। आप सब पीएम मोदी,भाजपा और मामा को आशीर्वाद दीजिए।

Updated : 5 Oct 2023 9:06 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Satna

Satna Web Desk


Next Story
Top