Home > राज्य > मध्यप्रदेश > सतना > रिटायर्ड फौजी के सूने घर में चोरी ,20 लाख का सोना-चांदी पार

रिटायर्ड फौजी के सूने घर में चोरी ,20 लाख का सोना-चांदी पार

सतना। आकाशगंगा नगर पतेरी में अज्ञात चोरों द्वारा तीन घरों के ताले चटकाए गए। इस दौरान एक रिटायर्ड फौजी के सूने घर का ताला तोड़कर 20 लाख रुपए का सोना-चांदी और ढाई लाख रुपए कैश उड़ा ले गए। इस मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई गई है। सूची के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चोरी से संबंधित साक्ष्य एकत्र किए। बताया जाता है कि जिस घर में चोरी हुई उसमें रहने वाले पति-पत्नी इलाज कराने के लिए नागपुर गए थे। इसके अलावा एक बैंक कर्मी तथा शिक्षक के यहां भी चोरी की गई है। हालांकि अभी तक इस मामले में स्थिति स्पष्ट नहीं हुई।

बताया जाता है कि आकाशगंगा नगर निवासी वरुण भदौरिया अपनी पत्नी शीतल भदौरिया को लेकर नागपुर गए थे। अपने छोटे भाई सुरेश सिंह को देख-रेख का जिम्मा था। बताया जाता है कि सात जनवरी तक सुरेश सिंह देख रेख करने गए। इसके बाद वे बीमार हो गए जिससे नहीं जा पाए। इसी सूनेपन का अज्ञात चोरों ने फायदा उठाया और पूरे घर को खंगाल डाला। इसके बाद जो भी आभूषण मिले चोर उठा ले गए।

और कॉलोनी में मचा हड़कंप

बताया जाता है कि जैसे ही लोगों की नींद खुली तो देखा कि वरुण भदौरिया के घर का ताला खुला हुआ था। इसके बाद कॉलोनी में दूसरे घर पर भी चोरी की बात सामने आई। इसके बाद वरुण के रिश्तेदार आशीष सिंह मौके पर पहुुंचे और अंदर जाकर देखा। मुआयना करने पर पता चला कि आरोपियों ने ऑलमारी, अटैची सभी का ताला तोड़कर सामान चुरा लिया है।

दो अन्य घरों को बनाया निशाना

बताया गया है कि वरूण भदौरिया के अलावा किरायदार महताब आलम निवासी बिहार और शिक्षक रमेश शुक्ला के यहां पर भी चोरी की है। महताब के घर से कोई रकम नहीं गई। जबकि शिक्षक के यहां की पुष्टि होना शेष है। महताब यूनियन बैंक में कर्मचारी हैं। कॉलोनी में चोरी की घटना की जानकारी पुलिस को दी गई । मौके पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई है।

Updated : 10 Feb 2024 5:24 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Satna

Satna Web Desk


Next Story
Top