Home > राज्य > मध्यप्रदेश > सतना > सीधी में दर्दनाक हादसा, जीप की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत

सीधी में दर्दनाक हादसा, जीप की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत

सीधी में दर्दनाक हादसा, जीप की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत
X

सीधी। रविवार को सीधी में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। हासिल जानकारी के अनुसार रविवार की शाम 7.30 पर तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना सीधी जिले के मझौली अंतर्गत छुही गांव के हुई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी गई।

थाना प्रभारी मझौली ने बताया कि रविवार को शाम लगभग 7:30 बजे सीधी तरफ से बोलोरो कार मझौली जा रही थी। जैसे ही बोलेरो तिलवारी के गजरी तिराहा पहुंची अनियंत्रित हो गई और उसकी चपेट में कई राहगीर आ गये।

हाई स्कूल छुही के पास रामकृपाल कुशवाहा एवं मनोज गुप्ता बाइक से जा रहे थे। तेज रफ्तार बोलेरो पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे दोनों गिर गए और उन्हें कुचलते हुए वाहन आगे निकल गया। इतना ही नहीं 200 मीटर दूर कमला प्रसाद पनिका के घर के पास मुन्नी सिंह 45 वर्ष एवं उसकी पुत्री आरती सिंह 25 वर्ष पैदल जा रही थी, जिन्हें कुचल दिया। फिर वहां से 300 मीटर आगे जाने पर अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें रामनरेश पिता झुरई बैगा का 15 वर्षीय पुत्र बैठा था वह भी घायल हो गया।

इनकी हुई मौत

वाहन के कुचलने से मुन्नी सिंह पति शंकर सिंह 45 वर्ष, आरती सिंह पिता शंकर सिंह 25 वर्ष, रामकृपाल पिता शिव प्रसाद कुशवाहा 50 वषज़् तीनों निवासी ग्राम छुही थाना मझौली जिला सीधी की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि मनोज गुप्ता उर्फ पप्पू पिता रोशन लाल गुप्ता 40 वर्ष तिलवारी एवं रामनरेश पिता झुरई बैगा 15 वर्ष दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। वाहन चालक मौके से फरार बताया गया है।

Updated : 17 March 2024 5:18 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Satna

Satna Web Desk


Next Story
Top