Home > धर्म > धनतेरस पर खरीदे ये वस्तुएं मिलेगा विशेष फल, इस शुभ घड़ी में करें खरीददारी

धनतेरस पर खरीदे ये वस्तुएं मिलेगा विशेष फल, इस शुभ घड़ी में करें खरीददारी

धनतेरस पर खरीदे ये वस्तुएं मिलेगा विशेष फल, इस शुभ घड़ी में करें खरीददारी
X

वेबडेस्क। सनातन धर्मप्रेमियों एवं अनुयायियों के लिए धनतेरस और दीवाली का त्योहार काफी महत्वपूर्ण है। धनतेरस के मौके पर खरीदारी करने को शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन खरीदारी करने और पूजा करने से सुख-समृद्धि और आरोग्य प्राप्त होता है। इस बार धनतेरस पर खरीदारी और पूजा-अर्चना के लिए कई शुभ और विशेष फल देने वाले मुहूर्त बन रहे हैं। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि, मंगलवार दो नवंबर को धनतेरस व चार नवंबर को दीपावली मनाई जाएगी। धनतेरस के दिन धन के देवता कुबेर, माता लक्ष्मी के साथ आयुर्वेद के देवता धन्वंतरि की पूजा विधि-विधान से की जाएगी।

इसी दिन समुद्र मंथन के दौरान धन्वंतरि हाथ में कलश लिए प्रकट हुए थे। इस दिन यानी धनतेरस पर बर्तन, सोने-चांदी आदि खरीदने की परंपरा है। इस दिन झाडृू की खरीदारी करने से दरिद्रता का नाश होता है। साथ ही समृद्धि आती है। तिल तेल का दीपक घर के बाहर दक्षिण मुख रखने से काल संकट, रोग, शोक, भय ,दुर्घटना, अकाल मृत्यु से बचाव होता है।

खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त-

  • चर लग्न - सुबह 8.46 बजे से 10.10 बजे तक
  • अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 11.11 बजे से 11.56 बजे तक
  • अमृत मुहूर्त - दोपहर 11.33 बजे से 12.56 बजे तक
  • शुभ योग - दोपहर 2.20 बजे से 3.43 बजे तक
  • वृष लग्न - शाम 6.18 बजे से रात 8.14 बजे तक

तीन ग्रहों का शुभ संयोग -

धनतेरस के मौके पर पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम को बन रहा है। विशेष फल प्राप्ति के लिए प्रदोष काल व वृष लग्न में शाम 6 बजे रात्रि 7.57 बजे तक पूजा करना श्रेयस्कर है। पूजा में मन और साधन की शुद्धता का विशेष ध्यान रखें।धनतेरस के दिन तीन ग्रहों का शुभ संयोग है। सूर्य, मंगल और बुध ग्रह धनतेरस के दिन तुला राशि में गोचर करेंगे। बुध और मंगल मिलकर धन योग बना रहे हैं। सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य योग का निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को राजयोग की श्रेणी में रखा गया है। मंगल-बुध की युति को व्यापार के लिए बहुत शुभ माना जाता है।

ये खरीदें -

धनतेरस पर पीली धातु यानी सोना या पीतल खरीदने की प्रचलन है। अगर ये धातु न खरीद सकें तो धनिया और पीली कौड़ियां जरूर खरीदें। माना जाता है कि धनतेरस के दिन धनिया खरीदने से घर में लक्ष्मी जी का वास होता है। ऐसा करने से घर में आर्थिक संकट दूर हो जाते हैं।गाय को भारतीय संस्कृति का आधार प्रतीक माना जाता है। धनतेरस वाले दिन लोग अपने पशुओं विशेषकर गाय की पूजा करते हैं। गाय को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। आप भी धनतेरस पर गाय की पूजा करें। इस उपाय को करने से परिवार के दुख-दर्द दूर हो जाते हैं।

Updated : 30 Oct 2021 1:56 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top