Home > धर्म > शनिदेव कल से बदलेंगे चाल, इन... चार राशियों की बदलेगी किस्मत

शनिदेव कल से बदलेंगे चाल, इन... चार राशियों की बदलेगी किस्मत

शनिदेव कल से बदलेंगे चाल, इन... चार राशियों की बदलेगी किस्मत
X

वेबडेस्क। कर्मफल प्रदाता शनि देव कल पांच जून रविवार से वक्री होने जा रहे हैं। इनके वक्री होने से राशियों पर विशेष प्रभाव भी पडऩा शुरू हो जाएगा। ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि ज्योतिष में शनि को एक क्रूर ग्रह माना जाता है। इनका नाम सुनते ही लोगों के मन में डर सा पैदा होने लगता है। क्योंकि अधिकतर लोग शनि को बुरा फल देने वाला ग्रह मानते हैं। लेकिन ज्योतिष अनुसार ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। शनि तो लोगों को उनके कर्मों के अनुसार ही फल देते हैं। अगर शनि कुंडली में मजबूत स्थिति में विराजमान है तो शनि की साढ़े साती या फिर शनि ढैय्या के दौरान भी अच्छे ही फल प्राप्त होंगे और अगर शनि कमजोर हैं तो कष्टों का सामना करना पड़ेगा।

राशियों पर पड़ेगा प्रभाव:-

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि 5 जून की सुबह 03.17 बजे को शनि वक्री होने जा रहे हैं। शनि पूरे 141 दिन तक उल्टी चाल चलेंगे और 23 अक्टूबर को मार्गी होंगे। शनि के वक्री होने से मेष राशि के जातकों पर अशुभता में वृद्धि होगी और धन हानि का योग भी बन रहा है। वृषभ मिश्रित फल प्राप्त होंगे, मिथुन शुभ फल मिलेंगे, कर्क सतर्क रहें। आर्थिक स्थिति में बदलाव, सिंह आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, कन्या व्यापार में सतर्क रखें, तुला जीवन में सफलता मिलेगी, वृश्चिक कष्ट अधिक बढ़ेंगे, मकर कैरियर प्रभावित हो सकता है, कुम्भ पूंजी का निवेश सोचकर करें, मीन धन से संबंधित समस्याओं का सामाना करना पड़ेगा।

Updated : 4 Jun 2022 8:11 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top