Latest News
- द्रौपदी मुर्मू का चयन महिला सशक्तीकरण के संकल्प का प्रतिबिंब
- योगी आदित्यनाथ ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड, कहा- सेवा, सुरक्षा और सुशासन के लिए समर्पित रहे 100 दिन
- रानी घाटी मंदिर न्यास की जमीन पर असामाजिक तत्वों ने किया था कब्जा, पुलिस ने खाली कराई
- मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हासिल किया विश्वास मत, 164 विधायकों का मिला समर्थन
- देश में बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या, 24 घंटों में मिले 16,135 नए मरीज
- शिवसेना पर दावे की लड़ाई पहुंची सुप्रीम कोर्ट, 11 जुलाई को होगी सुनवाई
- लगातार चुनाव हार रह अखिलेश यादव का बड़ा फैसला, सपा की सभी कार्यकारिणी भंग की
- अर्थवयवस्था के लिए अच्छी खबर, तीन हफ्ते बाद बढ़ा विदेशी मुद्रा भंडार, 2.7 अरब डॉलर की बढ़ोत्तरी
- दो भागों में रिलीज होगी मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेलवन, पोस्टर आया सामने
- IND vs ENG Test : भारत के 416 रन के जबाव में इंग्लैंड के पांच विकेट पर 84 रन

30 मई को शनि जयंती पर बन रहा दुर्लभ संयोग, चमक जाएगी किस्मत
स्वदेश वेब डेस्क | 28 May 2022 6:00 AM GMT
X
X
वेबडेस्क। सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहा जाता है। इस बार 30 मई सोमवार को ज्येष्ठ मास की अमावस्या है। इसी दिन शनि देव का भी जन्म हुआ था। इस साल इसी दिन वट सावित्री पूजा भी है। इसके अलावा सोमवती अमावस्या के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग व सुकर्मा योग भी बन रहा है। ऐसा संयोग करीब 30 साल बाद बन रहा है। सोमवती अमावस्या, शनि जयंती के दिन पितृदोष से मुक्ति, शनि शांति, साढ़े साती आदि के उपाय करना भी अच्छे फल प्रदान करता है।
शूकर क्षेत्र सोरों के ज्योतिषाचार्य डॉ गौरव दीक्षित बताते हैं कि इस दिवस में कुछ उपाय ऐसी हैं जो सही समय एवं विधि विधान पूर्वक संपन्न किए जाएं तो मानव जीवन में काफी उचित फल प्रदान करते हैं।
- - पितृ तर्पण व पिंडदान- सोमवती अमावस्या के दिन ही पितरों को जल देने से उन्हें तृप्ति मिलती है। महाभारत काल से ही सोमवती अमावस्या पर तीर्थस्थलों पर पिंडदान का विशेष महत्व है।
- - दान-सोमवती अमावस्या के दिन शनि और चंद्र का दान करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से पितृदोष में शांति मिलती है।
- - नदी स्नान- इस दिन गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए। इस दिन महावीर हनुमान, शनिदेव, भगवान विष्णु और भगवान शिव के साथ माता पार्वती की पूजा करनी चाहिए। यदि नदी में स्नान नहीं कर पा रहे हैं, तो घर में थोड़ा गंगाजल मिलाकर स्नान करें।
- - वट वृक्ष की पूजा- सोमवती अमावस्या के दिन बरगद के वृक्ष को जल चढ़ाकर परिक्रमा की जाती है। इससे जीवन में कष्ट दूर होते हैं।
- - इन चीजों का करें दान- सोमवती अमावस्या के दिन पितरों को प्रसन्न करने के लिए गरीबों को पानी का घड़ा, ककड़ी, खीरा, छाता का दान करना चाहिए, कहते हैं कि ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
- - शनि देव की दशा, अंतरदशा, साढ़े साती या शनि के दुष्प्रभाव से बचने के लिये शनि शांति, जाप अनुष्ठान, दान आदि करने से भी अच्छे फल प्राप्त होते हैं।
Updated : 2022-06-02T17:55:16+05:30
Tags: ShaniJayanti SomvatiAmavsya
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire