Home > धर्म > विचार > शनि आज कुंभ राशि में होंगे उदय, इन..पांच राशियों में मच जाएगी खलबली

शनि आज कुंभ राशि में होंगे उदय, इन..पांच राशियों में मच जाएगी खलबली

शनिदेव आज सोमवार रात 11 बजकर 36 मिनट पर कुंभ राशि में उदय हो रहे है।

शनि आज कुंभ राशि में होंगे उदय, इन..पांच राशियों में मच जाएगी खलबली
X

वेबडेस्क। शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है। नवग्रह में शनि ऐसे देवता है, जो अपने गोचर काल में मनुष्य को उसके कर्मों के अनुसार अच्छा और बुरा फल देते है। इसीलिए इन्हें न्याय का देवता या न्यायधीश कहा जाता है। बुरे कर्म करने वालों के उनकी दृष्टि से बचना बेहद मुश्किल है। इसीलिए शनि का गोचर सुनते ही लोगों के पसीने छूटने लगते है। ज्योतिष शास्त्रियों के अनुसार शनि क्ले राशि परिवर्तन के साथ उसका अस्त एवं उदय होना भी बहुत महत्व रखता है।

शनिदेव आज सोमवार रात 11 बजकर 36 मिनट पर कुंभ राशि में उदय हो रहे है। ऐसे में कुंभ राशि समेत अन्य राशियों पर इसका अच्छा और बुरा फल देखने को मिलेगा। आइए जानते है की शनि का उदय होना किन राशियों के लिए शुभ और किन राशियों के लिए अशुभ साबित होगा।

मेष राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। खर्च अधिक रहेंगे। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं।

वृष राशि- आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परंतु मन परेशान हो सकता है। संयत रहें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबारी कार्यों में कुछ कठिनाई आ सकती है।

मिथुन राशि- मन परेशान हो सकता है। आत्म संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। संतान के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। परिश्रम अधिक रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा।

कर्क राशि- पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। व्यर्थ के क्रोध से बचें। कारोबार में विस्तार के लिए भाई-बहनों से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी।

सिंह राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान भी हो सकता है। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। आय में वृद्धि होगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

कन्या राशि- मन प्रसन्न तो रहेगा, परंतु आत्म संयत रहें। क्रोध से बचें। बातचीत में भी संतुलन बनाए रखें। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। जीवन साथी का साथ मिलेगा। कारोबार का विस्तार हो सकता है।

तुला राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। वाणी में मधुरता रहेगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

वृश्चिक राशि- मन परेशान रहेगा। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। पिता का साथ मिलेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में वृद्धि होगी। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी।

धनु राशि- आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परंतु मन परेशान हो सकता है। मानसिक शांति बनाए रखने का प्रयास करें। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। पिता का साथ मिलेगा। कारोबार में कठिनाई आ सकती है।

मकर राशि- आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परंतु संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। धर्म के प्रति श्रद्धा भाव रहेगा। घर के किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकता है। मित्र के सहयोग से कारोबार का अवसर मिलेगा।

मीन राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी बहुत रहेगा। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।

Updated : 6 March 2023 8:58 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश वेब डेस्क

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Share it
Top