शुक्र–गुरु बनाएंगे नवपंचम राजयोग, बदल जायेगी इन राशियों की किस्मत..

शुक्रवार, 6 फरवरी को एक विशेष राजयोग बनने जा रहा है। जिसकी वजह से कुछ राशियों की किस्मत चमकने वाली है। इस खबर में हम आपको बताएंगे कि किन राशियों को इसका लाभ मिलने वाला है।
ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की विशेष युति और राजयोगों को जीवन में बड़े बदलाव लाने वाला माना जाता है। साल 2026 की शुरुआत में एक अत्यंत शुभ संयोग बनने जा रहा है। जब सुख-समृद्धि के कारक शुक्र और भाग्य के स्वामी देवगुरु बृहस्पति मिलकर नवपंचम राजयोग का निर्माण करेंगे। इस शक्तिशाली योग के प्रभाव से कई राशियों के जीवन में तरक्की, धन लाभ और सौभाग्य के नए द्वार खुल सकते हैं।
6 फरवरी 2026 को बनेगा शुभ योग
भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार, 6 फरवरी को शुक्र ग्रह शनि की राशि कुंभ में गोचर करेंगे। जबकि देवगुरु बृहस्पति पहले से ही मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे। इन दोनों ग्रहों के बीच पंचम-नवम भाव का संबंध बनेगा, जिसे नवपंचम राजयोग कहा जाता है। यह योग अत्यंत फलदायी माना जाता है और इसे कई लोगों के लिए ‘गोल्डन टाइम’ की शुरुआत माना जा रहा है।
आइए अब उन विशेष राशियों के बारे में जानते हैं, जिन्हें इस राजयोग से विशेष लाभ मिलने वाला है।
नवपंचम राजयोग क्या है?
जब दो शुभ ग्रह एक-दूसरे से पंचम (5वां) और नवम (9वां) भाव में स्थित होते हैं, तब नवपंचम राजयोग बनता है। पंचम भाव बुद्धि, शिक्षा और संतान से जुड़ा होता है और नवम भाव भाग्य, धर्म और सौभाग्य का प्रतिनिधित्व करता है। इसलिए इस योग से व्यक्ति के जीवन में उन्नति, आर्थिक मजबूती और सौभाग्य की वृद्धि होती है।
इन राशियों पर दिखेगा विशेष प्रभाव
मेष राशि:
मेष राशि वालों को जीवन में विशेष लाभ मिल सकता है। अचानक धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। बिजनेस से जुड़ी बड़ी डील फाइनल हो सकती है और पुराने निवेश से अच्छा मुनाफा मिल सकता है।
मिथुन राशि:
मिथुन राशि वालों के ज्ञान और बुद्धि में वृद्धि होगी। छात्रों के लिए यह समय बेहद अनुकूल रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं और पढ़ाई में सफलता मिलने के संकेत हैं।
सिंह राशि:
सिंह राशि वालों के कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। पदोन्नति के योग बन सकते हैं और लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे।
तुला राशि:
नवपंचम योग से तुला राशि वालों के जीवन में बड़े बदलाव आ सकते हैं। पुराने संपर्क और मित्र लाभ दिला सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन से जुड़ी परेशानियां कम होंगी।
कुंभ राशि:
शुक्र का गोचर आपकी ही राशि में होने से करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आय के नए स्रोत बनने के योग हैं।
शुभ फल पाने के लिए उपाय
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, शुक्रवार को सफेद वस्तुओं का दान करें और पीले वस्त्र पहनें। इस योग से सभी को विशेष लाभ मिलने वाला है, जिससे जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
