27 जनवरी को चंद्रमा पर पड़ेगी शनि की तीसरी दृष्टि, इन 3 राशियों को रखना होगा विशेष ध्यान

27 जनवरी को चंद्रमा पर पड़ेगी शनि की तीसरी दृष्टि, इन 3 राशियों को रखना होगा विशेष ध्यान
X
27 जनवरी को चंद्रमा पर शनि की तीसरी दृष्टि का प्रभाव रहेगा। इसके चलते इन तीन राशियों को विशेष रूप से सावधानी बरतनी चाहिए।

27 जनवरी 2026 को शाम 4 बजकर 45 मिनट पर चंद्रमा मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। इस दौरान शनि मीन राशि में रहेंगे और अपनी तीसरी दृष्टि से चंद्रमा को देखेंगे। ज्योतिष शास्त्र में शनि-चंद्रमा की युति को अशुभ माना जाता है। इसका प्रभाव मानसिक स्थिति, भावनाओं और निर्णय क्षमता पर नकारात्मक रूप से पड़ सकता है।

भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार इस दिन विशेषकर कुछ राशियों को सावधानी बरतने की आवश्यकता हैं। आइए जानते हैं, किन राशियों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण रहेगा और किन उपायों से नकारात्मक प्रभाव को कम किया जा सकता है।

1. वृषभ राशि

चंद्रमा पर शनि की तृतीय दृष्टि के चलते वृषभ राशि के जातक मानसिक रूप से अस्थिर महसूस कर सकते हैं। तनाव और नकारात्मक भावनाएं बढ़ सकती हैं। जिससे करियर और पारिवारिक जीवन में असंतोष और हल्की-फुल्की अनबन हो सकती है। वृषभ राशि के लोगों को क्या सावधानी बरतनी चाहिए। जाने लें-

  • जितना हो सके 30 जनवरी तक बड़े फैसले लेने से बचें या फिर फैसले को कुछ समय के लिए टाल दें।
  • जब भी आप यात्रा करें, तो वाहन चलाते समय विशेष सतर्क रहें।
  • अगर मन अस्थिर रहें या फिर बेचैनी हो, तो मानसिक शांति के लिए शिव मंत्र का जाप अपके लिए लाभकारी रहेगा।

2. कर्क राशि

कर्क राशि के लिए यह समय भावनात्मक रूप से संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण रहेगा। चंद्रमा इस राशि का स्वामी होने के कारण शनि की दृष्टि का असर सीधे भावनाओं पर पड़ेगा। छोटी-छोटी बातें तनाव का कारण बन सकती हैं। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं और आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है। कर्क राशि वालें ये सावधानी बरतें-

  • सभी काम पूरी तरह से सोच-समझकर करें।
  • शिवलिंग पर जल अर्पित करना अपके लिए शुभ रहेगा।
  • जितना हो सकें जल्दबाजी से निर्णय न लें।

3. वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी यह समय चुनौतीपूर्ण रहेगा। बनते-बनते कामों में अड़चन आ सकती है। मेहनत के अनुरूप परिणाम न मिलने से मानसिक तनाव और असंतोष बढ़ सकता है। सामाजिक और पारिवारिक बातचीत में शब्दों का विशेष ध्यान रखें, नहीं तो बातों का गलत अर्थ निकाला जा सकता है। वृश्चिक राशि वालें यह सावधानी बरतें-

  • चाहे कितना भी बड़ा फैसला हो तुरंत न लें।
  • मानसिक संतुलन बनाए रखें।
  • काले तिल का दान करना अपके लिए शुभ रहेगा।

उपाय और सतर्कता अपनाकर इन नकारात्मक प्रभावों को कम किया जा सकता है। धैर्य, अनुशासन और सतर्कता इस समय का सबसे बड़ा साथी साबित होगी।

Tags

Next Story