Home > धर्म > जीवन-मंत्र > पुष्य नक्षत्र और बुद्धादित्य योग में होगी आंग्ल नववर्ष की शुरुआत

पुष्य नक्षत्र और बुद्धादित्य योग में होगी आंग्ल नववर्ष की शुरुआत

सबसे बड़े ग्रह गुरु बृहस्पति राशि परिवर्तन करेंगे

पुष्य नक्षत्र और बुद्धादित्य योग में होगी आंग्ल नववर्ष की शुरुआत
X

आंग्ल नववर्ष का स्वागत करने के लिए लोग तैयार हैं। वर्ष 2020 को लेकर लोगों की यादें बिलकुल अच्छी नहीं रही हैं। कोविड-19 के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। इस महामारी का भय अभी भी बना हुआ है। आने वाला वर्ष लोगों के लिए अच्छा साबित हो, ऐसी लोग प्रार्थना कर रहे हैं। पंचांग के अनुसार 31 दिसंबर 2020 रात्रि 12 बजे के बाद नए वर्ष 2021 का आरंभ होगा। इस दिन मार्गशीर्ष मास की शुल पक्ष की द्वितीया तिथि है। इस दिन चंद्रमा मिथुन राशि और सूर्य धनु राशि में विराजमान रहेंगे।

ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि विशेष बात यह है कि नववर्ष यानि एक जनवरी 2021 का आरंभ गुरु पुष्य महायोग में होगा। इस वर्ष पंच ग्रही और छ: ग्रही योग बनेंगे। ज्योतिषाचार्य के अनुसार 24 जनवरी से 11 फरवरी तक मकर राशि में पंचग्रही योग बनेगा जिसमे शनि, गुरु, सूर्य, बुध, शुक्र, मकर राशि मे रहेंगे। 9 से 12 फरवरी चंद्र ग्रह के मकर राशि में आ जाने से छ: ग्रही योग बनेगा और 6 अप्रैल को सबसे बड़ा ग्रह गुरु बृहस्पति मकर राशि से कुंभ में प्रस्थान करेंगे।


Updated : 30 Dec 2020 1:45 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh News

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top