Breaking News
  • MP में गेहूं खरीदी में देरी पर कांग्रेस का प्रदर्शन
  • राजस्थान में अप्रैल में सर्दी, उत्तराखंड-हिमाचल में बर्फबारी: देश के 17 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट
  • 'जहरीले सांप' बयान पर नितिन नवीन बोले-ये कांग्रेस की भाषा
  • सोना 1 हजार गिरकर 1.51 लाख पर आया, चांदी की कीमत 9 हजार कम होकर 2.35 लाख हुई
  • असम, केरलम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए सिंगल फेज में वोटिंग

होम > धर्म

नववर्ष 2083: 5 राशियों का गोल्डन टाइम

बृहस्पति होंगे राजा, मंगल बनेंगे मंत्री: हिंदू नववर्ष में इन राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के रास्ते

19 मार्च से शुरू होगा हिंदू नववर्ष और विक्रम संवत 2083, इन 5 राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की के नए रास्ते


बृहस्पति होंगे राजा मंगल बनेंगे मंत्री हिंदू नववर्ष में इन राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के रास्ते

19 मार्च से हिंदू नववर्ष और विक्रम संवत 2083 की शुरुआत होने जा रही है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार इस साल ग्रहों की स्थिति काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। मान्यता है कि इस नवसंवत्सर के राजा बृहस्पति (गुरु) होंगे, जबकि मंगल मंत्री की भूमिका निभाएंगे। जिसका सीधा असर कुछ राशियों पर होने पड़ने वाला है और इन राशियों को जीवन में तरक्की मिलने वाली है।

भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार गुरु, राहु और शनि की चाल का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन मिथुन, तुला, धनु, मकर और मीन राशि के जातकों के लिए यह वर्ष खास तौर पर शुभ संकेत लेकर आ सकता है। इन राशियों के लोगों को करियर, धन और पारिवारिक जीवन में अच्छे अवसर मिलने की संभावना जताई जा रही है।

ग्रहों की चाल का रहेगा खास प्रभाव

पंचांग के अनुसार वर्ष की शुरुआत में बृहस्पति मिथुन राशि में रहेंगे। इसके बाद वे कर्क राशि में गोचर करेंगे और वर्ष के अंतिम चरण में सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं राहु शुरुआत में कुंभ राशि में रहेगा और बाद में मकर राशि में जाएगा। शनि पूरे वर्ष मीन राशि में गोचर करते हुए दिखाई देंगे। ज्योतिषियों के मुताबिक ग्रहों की यह स्थिति कई लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती है।

मिथुन राशि

नए वर्ष की शुरुआत मिथुन राशि वालों के लिए अच्छी मानी जा रही है। गुरु का आपकी ही राशि में होना आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकता है। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं और आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम देखने को मिल सकता है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और किसी शुभ कार्य की संभावना भी बन सकती है।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए यह वर्ष नए अवसर लेकर आ सकता है। शुक्र की मजबूत स्थिति आपको लाभ दिला सकती है। नौकरी और करियर के क्षेत्र में नए मौके मिल सकते हैं। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है। परिवार के साथ समय अच्छा बीतने की संभावना है।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों की रुचि इस साल धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में बढ़ सकती है। आय के नए स्रोत बनने के संकेत मिल रहे हैं, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। हालांकि साल के मध्य में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, इसलिए उस समय धैर्य और समझदारी से काम लेना जरूरी होगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए साल का मध्य समय खास तौर पर अनुकूल माना जा रहा है। गुरु की शुभ दृष्टि के कारण कई रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है। हालांकि राहु के प्रभाव से खर्च बढ़ने की संभावना है, इसलिए आर्थिक मामलों में सावधानी बरतना जरूरी होगा। पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े लोगों को भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों के लिए यह साल मिश्रित परिणाम देने वाला हो सकता है। साल की शुरुआत में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं, लेकिन समय के साथ स्थितियां बेहतर हो सकती हैं। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ने के योग बन सकते हैं। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है और परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है।

यह नववर्ष कुछ राशियों के लिए तरक्की के दरवाजे खोलने वाला है। साथ ही आपको बता दें, इसका असर सभी राशियों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है।

Related to this topic: