Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 24 और IAS के ट्रांसफर, 10 DM बदले, 18 घंटे में 64 अफसरों के तबादले
  • JEE मेन सेशन 2 रिजल्ट घोषित: 26 कैंडिडेट्स को 100 पर्सेंटाइल
  • जम्मू के उधमपुर में सड़क हादसा, 21 की मौत
  • तमिलनाडु में ₹1,200 करोड़ से ज्यादा के कैश-गोल्ड और फ्रीबीज जब्त
  • जज को केस से हटाने वाली केजरीवाल की याचिका खारिज
  • तेज गर्मी के चलते योगी सरकार ने 8वीं तक के परिषद स्कूलों की टाइमिंग बदली

होम > धर्म

हनुमान जयंती 2026

हनुमान जयंती पर बन रहा खास ज्योतिषीय योग, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

हनुमान जयंती पर मंगल-शनि का दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है, जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक उठेगी।


हनुमान जयंती पर बन रहा खास ज्योतिषीय योग इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

इस साल 2 अप्रैल को हनुमान जयंती मनाई जाएगी। लेकिन इस बार यह हनुमान जयंती कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ मानी जा रही है। क्योंकि इस दिन चैत्र पूर्णिमा भी है, और साथ ही मंगल ग्रह मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। पहले से ही इस राशि में शनि देव विराजमान हैं, ऐसे में मंगल-शनि की युति एक दुर्लभ संयोग बना रही है।

ज्योतिषियों के अनुसार, यह दुर्लभ संयोग सभी राशियों के लिए लाभकारी रहेगा। लेकिन इसका असर विशेष रूप से कुछ राशियों की जिंदगी में देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कि यह समय किन राशियों के लिए गोल्डन टाइम साबित हो सकता है।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए यह समय नई शुरुआत का संकेत दे रहा है। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे और लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी बदलने या नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। परिवार का सहयोग और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को इस दौरान मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी पहचान मजबूत होगी और सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। व्यापार में भी लाभ के अवसर बनेंगे। मानसिक रूप से आप अधिक संतुलित रहेंगे, जिससे फैसले लेने में आसानी होगी। रिश्तों में सुधार आएगा।

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह समय राहत और स्थिरता लेकर आ सकता है। लंबे समय से चल रही परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होंगी। निवेश या संपत्ति से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और खर्चों पर नियंत्रण रहेगा। सेहत बेहतर होगी और परिवार के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा।

तुला राशि
तुला राशि के लोगों के लिए यह योग कई मामलों में लाभकारी रहेगा। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं और कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है। विरोधियों का प्रभाव कम होगा और कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। करियर में नए अवसर मिलेंगे और मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। परिवार में खुशहाली और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।

हनुमान जयंती पर बन रहा यह मंगल-शनि संयोग कुछ राशियों के लिए भाग्य को नई दिशा देने वाला साबित हो सकता है। सही निर्णय और मेहनत के साथ यह समय जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।

Related to this topic: