Home > धर्म > हस्त नक्षत्र और सिद्धि योग में आज मनेगा गंगा दशहरा

हस्त नक्षत्र और सिद्धि योग में आज मनेगा गंगा दशहरा

गायत्री शक्तिपीठ पर पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ

हस्त नक्षत्र और सिद्धि योग में आज मनेगा गंगा दशहरा
X

ग्वालियर/सिटी रिपोर्टर। इस बार हस्त नक्षत्र और सिद्धि योग में मंगलवार को गंगा दशहरा मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य डॉ. हुकुमचंद जैन ने कहा कि गंगा दशहरा हस्त नक्षत्र, सिद्धि योग, बड़े मंगलवार और बटुक भैरव जयन्ती के दिन पडऩे से इसकी विशेषता और अधिक बढ़ गई है। वहीं मंदिरों आदि में भी गंगा दशहरा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस दिन सत्तू, शक्कर और फल आदि का दान किया जाएगा।

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि हस्त नक्षत्र में ही ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा जी का अवतरण पृथ्वी पर हुआ था तब से लेकर आज तक ज्येष्ठ मास की दशमी तिथि को गंगा दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है। ज्योतिषाचार्य ने बताया कि यह दिन मोक्षदायिनी मां गंगा जी को समर्पित है। इस दिन गंगा नदी में स्नान, दान और उपवास रखने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि जो गंगा दशहरा पर गंगाजल या गंगा नदी में स्नान और दान करता है उसके कई पाप खत्म हो जाते हैं। ज्योतिषाचार्य ने बताया कि पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 29 मई 2023 को सुबह 11:49 बजे शुरू हो गई है और मंगलवार 30 मई को दोपहर 01:08 बजे खत्म होगी। उदया तिथि के अनुसार गंगा दशहरा 30 मई को मान्य रहेगा। उन्होंने कहा कि जो लोग गंगा नदी के तट पर जाकर स्नान दान नहीं कर सकते वो अपने घर पर ही जल में गंगा जल मिलाकर स्नान दान करे।

गायत्री शक्तिपीठ पर पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ:-

गंगा दशहरा के अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ तानसेन नगर में मंगलवार को 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ होगा। यज्ञ उपरांत प्रसाद वितरण होगा। दोपहर एक बजे से डॉ. अमित अग्रवाल के पुत्र दिव्यांश का विवाह गायत्री पद्धति से संपन्न होगा। सायं 6 बजे से गायत्री दीप महायज्ञ होगा। यह जानकारी गायत्री शक्तिपीठ के ट्रस्टी एवं व्यवस्थापक कमलेश गुप्ता ने दी।

गायत्री मंदिर में मनेगा गंगा दशहरा:-

अखिल विश्व गायत्री परिवार ट्रस्ट गायत्री प्रज्ञा पीठ कंपू पर गायत्री जयंती और गंगा दशहरा धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रात: 6 बजे से शाम 6 बजे तक अखंड जाप, गायत्री यज्ञ, गायत्री माता का पूजन कर गंगा दशहरा मनाया जाएगा। यह जानकारी मीडिया प्रभारी लाल बहादुर सिंह ने दी है।

Updated : 30 May 2023 1:30 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top