Home > धर्म > वर्ष 2022 का पहला सूर्यग्रहण आज, इन...चार राशियों पर पड़ेगा विशेष असर

वर्ष 2022 का पहला सूर्यग्रहण आज, इन...चार राशियों पर पड़ेगा विशेष असर

वर्ष 2022 का पहला सूर्यग्रहण आज, इन...चार राशियों पर पड़ेगा विशेष असर
X

नईदिल्ली। वर्ष 2022 का पहला सूर्यग्रहण आज 30 अप्रैल शनिवार को होने वाला है। ये सूर्यग्रहण आंशिक होगा जोकि भारत में दिखाई नहीं देगा। खगोलशास्त्रियों के अनुसार आज रात 12 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर सुबह 4 बजकर 8 मिनट तक रहेगा। सूर्यग्रहण दक्षिण अमेरिका के दक्षिण-पश्चिमी भाग, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और दक्षिणी ध्रुव लोग इस सूर्य ग्रहण को देख सकेंगे।

क्या है आंशिक सूर्यग्रहण -

चंद्रमा जब सूर्य को आंशिक या कंकण आकृति में सूर्य का ढंक लेता है तब आंशिक या कंकण सूर्यग्रहण कहा जाता है। इस दौरान सूर्य एक अंगूठी के आकार में नजर आता है।

सूतक विचार -

ज्योतिषशास्त्रियों के अनुसार भारत में इस सूर्य ग्रहण के दिखाई ना पड़ने से सूतक नहीं माना जाएगा। मंदिरों के कपाट खुले रहेंगे एवं पूजा-पाठ नियमित रूप से होगी।

राशियों पर असर -

ज्योतिषियों के अनुसार सूर्य ग्रहण भारत में भले ही नजर ना आए लेकिन राशियों पर इसका असर जरूर पड़ेगा। ये ग्रहण वृषभ, कर्क, तुला और धनु राशि के जातकों के लिए विशेष लाभदायी होगा।

Updated : 1 May 2022 6:02 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top