Home > धर्म > धर्म दर्शन > योगी सरकार ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने के लिए 2.50 करोड़ का जारी किया बजट, 20 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना

योगी सरकार ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने के लिए 2.50 करोड़ का जारी किया बजट, 20 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना

-भगवान श्रीकृष्ण के जन्म उत्सव को मनाने के लिए पहली बार किसी सरकार ने दी है धनराशि

योगी सरकार ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने के लिए 2.50 करोड़ का जारी किया बजट, 20 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना
X

मथुरा। सूबे की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाने के लिए 2.50 करोड़ से अधिक का बजट जारी किया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी सरकार ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाने लिए धनराशि दी है। इतना ही नहीं उत्सव की तैयारियों को लेकर खुद सीएम योगी आदित्यनाथ उत्साहित है, अफसरों से चर्चा कर रहे है, उन्हें दिशा निर्देश देते हुए हिदायत दे रहे है कि इस उत्सव में देश और विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इस उत्सव में 20 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ के उत्साह का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पूरे उत्सव की तैयारियों की माॅनिटरिंग वो खुद कर रहे है। लखनऊ में एक हाई लेवल कमेटी की बैठक में उन्होंने अधिकारियों से साफ कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव इतनी धूमधाम से मनाना है कि सारा विश्व में बैठे उनके भक्तगण उत्सव की भव्यता का अहसास करें। इसके लिए उन्होंने मथुरा के मंत्री चैधरी लक्ष्मीनारायण और ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्रा को पूरी जिम्मेदारी सौंपी है। ब्रज तीर्थ विकास परिषद के अध्यक्ष होने के नाते सीएम योगी आदित्यनाथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की सभी तैयारियों की खुद माॅनिटरिंग कर रहे है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के इस उत्सव को मनाने के लिए जो तैयारियां की जा रही है वो कुछ इस प्रकार की है कि श्रद्धालुओं को ब्रज में प्रवेश करने के साथ ही द्वापर युग जीवंत होता प्रतीत होगा। जगह-जगह लोकगीत, ब्रज के प्राचीन मयूर, चरकुला नृत्य करते कलाकार नजर आएंगे। देश के कई प्रदेशों के कलाकारों को आमंत्रित किया गया है ऐसे में पूरा ब्रज एक लघु भारत का रूप ले लेगा। ब्रज के सभी 5 हजार मंदिरों में आकर्षक सजावट, श्रीकृष्ण जन्मस्थान सहित कई स्थानों पर ब्रज की कला और संस्कृति का प्रस्तुति करण श्रद्धालुओं को आनंदित कर देगा।

सीएम योगी भी है ललायित

बनारस में मां गंगा की आरती, अयोध्या मंे दीपोत्सव के बाद अब सीएम योगी मथुरा मंें भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में आने को ललायित है। लखनऊ में हुई हाईलेवल कमेटी में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि सीएम योगी इस उत्सव को लेकर बेहद उत्साहित है। उन्होंने बैठक में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म उत्सव इतनी धूमधाम से मनना चाहिए कि देश और विदेश में बैठे उनके करोड़ों करोड़ भक्त इस भव्यता से आनंदित हो उठे। हालांकि सीएम कार्यालय ने अभी मुख्यमंत्री के आगमन का कार्यक्रम जारी नहीं किया है लेकिन उच्च अधिकारियों ने बताया कि सीएम योगी का इस उत्सव में आना लगभग तय है।

श्रीकृष्ण जन्म उत्सव का मुख्य आकर्षण

-भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही श्रीकृष्ण जन्मस्थान सहित प्रमुख मंदिरों में एक साथ शंखनाद, घंटा घड़ियाल बजेंगे।

- एक हजार लोक कलाकारों द्वारा शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसमें गुजरात, केरल, कर्नाटक, आसाम, मध्यप्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र व उत्तराखंड के कलाकार शामिल होंगे।

- श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित झांकियां प्रदर्शित होंगी।

- राधा कृष्ण स्वरूप प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

- ब्रज की सांझी कला व ललित कला भी प्रदर्शित होगी।

- मथुरा के रासलीला, मयूर नृत्य तथा फूलों की होली का आयोजन होगा

- लीला पर्व के रूप में विभन्नि शैलियों में मणिपुरी रास का प्रदर्शन होगा

-श्री राम भारती कला केंद्र की कृष्णलीला तथा श्रीकृष्ण पर आधारित इंडोनेशिया , मलेशिया आदि के बैले नृत्य पेश होंगे।

- पहली बार स्कूली बच्चों से लेकर अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों तक के बीच प्रतियोगिता कराई जाएगी।

- यूपी से लगे हुए हरियाणा, दिल्ली व राजस्थान के कलाकारों द्वारा भारतीय संस्कृति का लालित्यपूर्ण स्वरूप पेश होगा।

Updated : 20 Aug 2019 2:28 PM GMT
author-thhumb

स्वदेश मथुरा

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top