Home > धर्म > शुभ संयोग के बीच मनेगा छठ महापर्व, ग्रहों की युक्ति से बड़े बदलाव के संकेत

शुभ संयोग के बीच मनेगा छठ महापर्व, ग्रहों की युक्ति से बड़े बदलाव के संकेत

शुभ संयोग के बीच मनेगा छठ महापर्व, ग्रहों की युक्ति से बड़े बदलाव के संकेत
X

वेबडेस्क। देश भर में आज से सूर्य उपासना का महापर्व छठ धूमधाम से शुरू हो गया है। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व के लिए सुबह से ही लोगों में बड़ा उत्साह देखा जा रहा है। इस पर्व के दौरान लोग डूबते हुए सूर्य को पूजा अर्चना के उपरांत कमर भर पानी में खड़े होकर डूबते हुए सूर्य देव को ठेकुआ पकवान एवं ऋतु फल बांस के सूपा में सजा कर अक्षत दीप धूप जल से अर्घ्य अर्पित करते है। इस बार छठ महापर्व पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं।

परिवार में सुख समृद्धि के साथ धन की वृद्धि होगी -

-ज्योतिष आचार्यों के अनुसार, इस बार छठ महापर्व पर ग्रह गोचर का शुभ संयोग बन रहा है। आगामी 20 नवम्बर की शाम सूर्य को अर्घ्य सर्वार्थ सिद्धि योग और 21 नवम्बर को उदीयमान सूर्य को अध्र्य सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ-साथ ही पुष्कर योग में दिया जाएगा। चार दिवसीय व्रत के दौरान संतान की दीर्घायु के लिए व्रत करने वाले को लगातार 36 घंटे व्रत रखना होता है। इस योग में पूजा से परिवार में सुख समृद्धि के साथ धन की वृद्धि होगी साथ ही इस व्रत को करने से रोग शोक पीड़ा आदि से मुक्ति भी मिलती है।

देश की अर्थव्यवस्था पर होगा असर

देव गुरु बृहस्पति 20 नवंबर को दोपहर 1:30 पर अपनी राशि से निकलकर मकर राशि में चले जाएंगे, मकर राशि में पहले से ही शनि मौजूद है, जो 6 अप्रैल 2021 तक गुरु और शनि मकर राशि में ही रहेंगे। शनि का अपनी ही राशि में होना और उसके साथ गुरु का होना नीच भंग राजयोग बना रहा है। बृहस्पति नीच राशि में आने के बाद अनिष्ट फल तो नहीं देगा, लेकिन उसके शुभ प्रभाव में कमी जरूर होगी। ग्रहों की यह युक्ति बड़े बदलाव के संकेत दे रही है। लंबे समय से जो लोग प्रमोशन के इंतजार में थे, उनका स्थान परिवर्तन मिलने के संकेत मिल सकते हैं। देश की अर्थव्यवस्था पर भी इसका असर देखने को मिलेगा, साथ ही शिक्षा क्षेत्र में कई तब्दीलियां होंगी। राजनीति से जुड़े लोगों का जनता सहयोग करती दिखेगी।




Updated : 12 Oct 2021 11:14 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top