3 फरवरी से बुध का कुंभ राशि में गोचर, जानें किन राशियों की बदलेगी किस्मत?

3 फरवरी से बुध का कुंभ राशि में गोचर, जानें किन राशियों की बदलेगी किस्मत?
X
3 फरवरी को बुध ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश कर रहा है, जिसकी वजह से कुछ राशियों को विशेष लाभ, तो कुछ राशियों के जीवन में बड़े बदलाव आ सकते है

फरवरी के पहले सप्ताह में ही कुछ राशियों की किस्मत चमकने वाली है। वहीं, कुछ राशियों को सावधान रहना होगा, क्योंकि कल 3 फरवरी को बुध मकर राशि में प्रवेश करने वाले हैं। जिसके साथ ही कुछ राशियों के लिए यह समय बेहद शुभ माना जाएगा और कुछ के जीवन में उथल-पुथल आ सकती है। तो आइए इस खबर में जानतें है कि बुध गोचर से किस राशि को लाभ मिलेगा और किस राशि की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार 3 फरवरी को रात 9:38 मिनट से बुध ग्रह मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। आपको बता दें, कुंभ राशि को शनिदेव की राशि माना जाता है। वहीं बुध ग्रह बुद्धि, व्यापार, संचार और वाणी के कारक हैं। इस राशि परिवर्तन का असर खास तौर पर करियर, बिजनेस और कम्युनिकेशन स्किल पर दिखाई देगा।

कुंभ राशि में राहु विराजमान

इस समय कुंभ राशि में पहले से ही राहु ग्रह स्थित है। जिससे बुध-राहु की युति बन रही है। ज्योतिष के अनुसार राहु अचानक बदलावों का कारक होता है। इस युति से कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलेगा, वहीं कुछ राशियों को सतर्क रहने की जरूरत होगी। तो अब जान लेते है कि किन राशियों को लाभ होगा और किन राशियों के लिए बढ़ेंगी मुश्किलें?

आइए जानते हैं राशियों पर इसके प्रभाव:

1. मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए यह गोचर 11वें भाव में होगा। अचानक लाभ के अवसर बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों को करियर में सफलता के संकेत मिलेंगे। वहीं, व्यापारियों की आमदनी में बढ़ोतरी की संभावना है। मार्केटिंग और कम्युनिकेशन क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष रूप से लाभ मिल सकता है।

2. वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह गोचर 10वें भाव में होगा। इस दौरान नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में पहचान बढ़ेगी। टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर और एआई से जुड़े लोगों को इसका विशेष रूप से लाभ मिल सकता है।

3. मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए बुध का यह गोचर 9वें भाव में होगा। चूंकि बुध मिथुन राशि के स्वामी है। इसलिए भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। रुके हुए सभी काम पूरे होंगे और रिश्तों में दूरियां कम हो सकती है।

4. सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए यह गोचर अधूरे कार्य पूरे कराने वाला रहेगा। नौकरी और व्यापार में प्रगति के योग बनेंगे। अनुशासन और मेहनत से अच्छे परिणाम हासिल होंगे।

5. तुला राशि

तुला राशि वालों को इस समय प्लानिंग और तकनीक का सही उपयोग कर लाभ मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति और व्यापार में विस्तार के संकेत हैं। शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए भी समय शुभ रहेगा।

सावधानी बरतने वाली राशियां:

कर्क राशि:

कर्क राशि वालों के लिए मानसिक तनाव बढ़ सकता है। रिश्तों में धैर्य रखें और जल्दबाजी में निर्णय न लें। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।

कन्या राशि:

कन्या राशि वालें उधार लेन-देन से बचें। आय और खर्च का संतुलन बनाए रखें। स्वास्थ्य और खान-पान का ध्यान रखें। लंबी यात्रा फिलहाल टालना आपके लिए बेहतर रहेगा।


Tags

Next Story