Home > धर्म > देश में धूमधाम से मनाई जा रही बसंत पंचमी, जानिए क्यों होती है माँ सरस्वती का पूजन

देश में धूमधाम से मनाई जा रही बसंत पंचमी, जानिए क्यों होती है माँ सरस्वती का पूजन

देश में धूमधाम से मनाई जा रही बसंत पंचमी, जानिए क्यों होती है माँ सरस्वती का पूजन
X

वेबडेस्क। देश भर में आज धूमधाम से बसंत पंचमी उत्सव मनाया जा रहा है। मंदिरों में विद्या और कला की देवी मां सरस्वती की पूजा पूरे विधि-विधान से की जा रही रही है। मान्यता है कि इस दिन मां सरस्वती का जन्म हुआ था। आज के दिन गंगा स्नान के उपरान्त मां सरस्वती की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। जिसके लिए श्रद्धालुओं का संगम पर जमावड़ा लगा हुआ है।

पौराणिक मान्यता है कि वाग्देवी मां सरस्वती की आराधना और ज्ञान के महापर्व को बसंत पंचमी के रूप में जाना जाता है। शिक्षा प्रारम्भ करने या किसी नई कला की शुरूआत करने के लिए यह दिन बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन लोग पीले रंग का वस्त्र पहनकर सरस्वती मां की पूजा करते हैं। बसंत पंचमी के दिन से ही बसंत ऋतु की शुरूआत होती है।

भारत में बसंत पंचमी के त्योहार को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि प्रातःकाल 6:43 से पुण्य काल शुरू हो गया जो मध्याह्न तक रहेगा। बसंत पंचमी होली के तैयारी की शुरुआत का भी प्रतीक है। बसंत पंचमी के 40 दिन बाद होली का त्योहार मनाया जाता है। यह त्योहार ज्ञान, संगीत और कला की देवी मां सरस्वती को समर्पित रहता है। इस दिन स्कूलों और कॉलेजों के साथ-साथ मंदिरों में भी देवी सरस्वती की पूजा की जाती है।

भगवान विष्णु और कामदेव का पूजन -

उन्होंने बताया कि साल की छह ऋतुओं में बसंत के आगमन पर माघ शुक्ल पक्ष पंचमी पर्व पर भगवान विष्णु और कामदेव की पूजा भी की जाती है। विद्या, बुद्धिदाता, सरस्वती, वाघेश्वरी देवी, वीणा वादिनी, वाग्देवी आदि नामों से पूजा जाता है। संगीत की उत्पत्ति करने के कारण संगीत की देवी के जन्मोत्सव को भी वसंत पंचमी के रूप में मनाया जाता है। शिक्षाविद, विद्यार्थी ज्ञानवान होने की प्रार्थना इसी दिन करते हैं। इस विशेष दिन अबूझ मुहूर्त मानकर विद्यारंभ,अन्नप्राशन, विवाह, मुंडन गृह प्रवेश के शुभ कार्य भी किए जाते हैं।

Updated : 23 Feb 2022 2:11 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top