Home > राज्य > अन्य > राजस्थान > राजस्थान कांग्रेस में क्या अब भी बिगड़े है हालात?, सचिन ने क्यों कहा- मिलना चाहिए सम्मान

राजस्थान कांग्रेस में क्या अब भी बिगड़े है हालात?, सचिन ने क्यों कहा- मिलना चाहिए सम्मान

राजस्थान कांग्रेस में क्या अब भी बिगड़े है हालात?, सचिन ने क्यों कहा- मिलना चाहिए सम्मान
X

जयपुर। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि पार्टी के ऐसे सदस्य जिन्होंने भाजपा शासन के दौरान सड़कों पर संघर्ष किया है उनको उचित सम्मान मिलना चाहिए। ऐसे लोगों को सम्मानजनक पद देकर उनका मनोबल बढ़ाना चाहिए।

पायलट ने शुक्रवार को दिल्ली पहुंचकर पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने राज्य की स्थिति से राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया है। पायलट ने कहा कि यह बहुत अच्छी बात है कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सभी से फीडबैक ले रही हैं। उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर यह सुनिश्चित करना होगा कि कांग्रेस पुन: सत्ता में आए। इसके लिए पार्टी के सदस्यों का उचित सम्मान होना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान कांग्रेस में चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए खुद पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी मैदान में हैं। सोनिया गांधी ने शुक्रवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को तलब कर उनसे बात की थी। इसी क्रम में सोनिया गांधी ने कांग्रेस नेता सचिन पायलट को आज दिल्ली तलब कर बातचीत की है। सूत्रों का कहना है कि पार्टी आलाकमान की पूरी कोशिश है कि राजस्थान के कैबिनेट विस्तार में सचिन पायलट के लोगों को उचित प्रतिनिधित्व मिले। जिससे दोनों नेताओं के आपसी विवाद खत्म हो सके।

Updated : 15 Nov 2021 8:16 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top