Home > राज्य > अन्य > राजस्थान > जोधपुर कर्फ्यू में मिली दो घंटे की छूट, बाजारों में उमड़ी भीड़

जोधपुर कर्फ्यू में मिली दो घंटे की छूट, बाजारों में उमड़ी भीड़

जोधपुर कर्फ्यू में मिली दो घंटे की छूट, बाजारों में उमड़ी भीड़
X

जोधपुर। शहर में सोमवार की रात को हुए दो गुटों की बीच हुए तनाव और फिर मंगलवार की सुबह हुई हिंसा की बड़ी वारदात के बाद दस थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाया गया। आज सुबह इन थाना क्षेत्रों में सुबह आठ से दस बजे तक के लिए दो घंटे के लिए छूट प्रदान की गई।

इस दौरान लोगों ने सब्जियां, फल, दूध दही और किराणा का जरूरी सामान की खरीद की। इन सभी थाना क्षेत्रों में घरों में कैद लोग बाहर निकले, सडक़ों पर फिर से पैर रखने का जगह नहीं मिली। दुकानों पर काफी खरीददारी की भीड़ रही। दो घंटे की छूट के बाद लोगों को फिर से अपने अपने घरों में कै द होना पड़ गया। छूट अवधि का लोगों ने भरपूर फायदा उठाया। भीतरी शहर में अब धीरे धीरे सौहार्द बहाल होने लगा है।लोगों को छूट मिलने पर उनके चेहरे भी खिले हुए नजर आए। अब आगे कब और कितनी छूट मिल पाएगी। इस बारे में शाम तक जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा निर्णय लिया जाएगा। लोगों के जहन में एक ही सवाल उठ रहा था कि क्या शनिवार को भी दो घंटे तक के लिए छूट दी जाएगी। फिलहाल दोपहर तक इस बारे में आदेश जारी नहीं हो पाएं।

यह गौर करने लायक है कि शहर में सोमवार की रात को समुदाय विशेष की तरफ से जालोरी गेट सर्किल पर सजावट करते वक्त बवाल हुआ था। जिसके बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया। जोकि अगले दिन सुबह मंगलवार को बड़े रूप में सामने आ गया। पुलिस प्ररशासन की तरफ से दस थाना क्षेत्रों को कफ्र्यूग्रस्त इलाका घोषित करना पड़ गया। साथ ही मोबाइल इंटरनेट को भी बंद करना पड़ा। जोकि अब तक चालू नहीं हो पाया है। जिससे भी लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब तक नेट चालू नहीं होने से लोग अब प्रशासन की तरफ नजर जमाए बैठे है।

Updated : 9 May 2022 12:52 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top