Home > राज्य > अन्य > राजस्थान > मुख्यमंत्री गहलोत ने बनाया ये रिकार्ड, सदन में सुनाई दी सदन में तालियों की गड़गड़ाहट

मुख्यमंत्री गहलोत ने बनाया ये रिकार्ड, सदन में सुनाई दी सदन में तालियों की गड़गड़ाहट

मुख्यमंत्री गहलोत ने बनाया ये रिकार्ड, सदन में सुनाई दी सदन में तालियों की गड़गड़ाहट
X

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में अपने कार्यकाल का चौथा बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को पिछली बार का अपना खुद का ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। पिछली बार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 2 घंटे 46 मिनट का बजट भाषण पढ़कर रिकॉर्ड कायम किया था। इस बार उन्होंने 2 घंटे 56 मिनट में बजट भाषण प्रस्तुत किया।

राजस्थान में परंपरा रही है कि बजट मुख्यमंत्री ही पेश करते है। नियमों के मुताबिक वित्त मंत्री बजट पेश करता है और ज्यादातर मुख्यमंत्रियों ने वित्त विभाग अपने पास ही रखा। अभी भी यह विभाग सीएम गहलोत के पास ही है। पिछले साल मुख्यमंत्री गहलोत ने दो घंटे 46 मिनट का बजट भाषण पढ़कर रिकॉर्ड कायम किया था। इस बार यानी बजट 2022 को पेश करते समय मुख्यमंत्री गहलोत ने इस रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। मुख्यमंत्री के बजट भाषण खत्म करते ही सदन में तालियों की गड़गड़ाहट ने उनके बजट का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने बजट 2022 को दो घंटे 56 मिनट में पेश किया।

राजस्थान बजट 2021 पेश कर सीएम गहलोत ने देश की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का रिकॉर्ड तोड़ा था। वर्ष 2020 में सीतारमण ने दो घंटे 40 मिनट का बजट भाषण दिया था। तब देश की संसद में सीतारमण का अब तक के दिए जाने वाले सबसे लंबे बजट भाषण के रूप में दर्ज हुआ था। तब वित्त मंत्री सीतारमण ने अपना भाषण सुबह 11 बजे शुरू किया था और यह एक बजकर 40 मिनट तक चला। यानी करीब 2 घंटे 40 मिनट तक उन्होंने बजट भाषण दिया। वर्ष 2019 में भी सीतारमण ने लंबा बजट भाषण पढ़ा था, जो दो घंटे 17 मिनट तक चला था। इससे पहले यह रिकॉर्ड जसवंत सिंह के नाम था। उन्होंने वर्ष 2003 में दो घंटे 15 मिनट का लंबा बजट भाषण पढ़ा था।

Updated : 3 March 2022 1:32 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top