Home > राज्य > अन्य > राजस्थान > राजस्थान में भाजपा को बड़ा झटका, चुरू सांसद कांग्रेस में हुए शामिल

राजस्थान में भाजपा को बड़ा झटका, चुरू सांसद कांग्रेस में हुए शामिल

राजस्थान में भाजपा को बड़ा झटका, चुरू सांसद कांग्रेस में हुए शामिल
X

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान में लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। चुरु से सांसद राहुल कस्वां सोमवार को अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हो गए। राहुल भाजपा से टिकट नहीं मिलने से नाराज थे। अब वे कांग्रेस की टिकट पर चुरु से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

पार्टी में शामिल होने के बाद राहुल कस्वां ने कहा कि वे अपने संसदीय क्षेत्र की जनभावनाओं के अनुरूप आज कांग्रेस में शामिल हुए हैं। भाजपा सरकार लगातार किसानों की आवाज को अनसुना कर रही। कई मुद्दे हैं, जिन्हें देखते हुए आज वे कांग्रेस परिवार से जुड़े हैं। कांग्रेस पार्टी में रहकर मैं जनता के हित में काम करता रहूंगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि आज राजस्थान समेत पूरा देश भाजपा की गलत नीतियों से परेशान है। भाजपा सरकार ने एक किसान के बेटे को भी किसानों की आवाज उठाने से रोक दिया। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को आत्मसात करते हुए और राहुल गांधी से प्रभावित होकर आज राहुल कस्वां ने कांग्रेस का दामन थामा है।

उल्लेखनीय है कि अपने चार बार सांसद रहे पिता की विरासत संभालते हुए राहुल कस्वां ने 2014 और 2019 में यहां से जीत दर्ज की थी। इस बार भाजपा की ओर से उन्हें टिकट नहीं दिया गया था।

Updated : 11 March 2024 1:24 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top