Home > राज्य > अन्य > राजस्थान > भाजपा का गहलोत सरकार पर बड़ा हमला, कहा - राज्य में चल रहा है अंधा कानून

भाजपा का गहलोत सरकार पर बड़ा हमला, कहा - राज्य में चल रहा है अंधा कानून

भाजपा नेता राजयवर्धन राठौड़ ने लगाया आरोप

भाजपा का गहलोत सरकार पर बड़ा हमला, कहा - राज्य में चल रहा है अंधा कानून
X

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में अंधा कानून चल रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019-2020 के देश में क्राइम के जो आंकड़े हैं, उनमें राजस्थान प्रथम स्थान पर है।

भाजपा प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौर ने शनिवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि देश में देश का कानून चलता है, लेकिन राजस्थान में अंधा कानून चलता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019- 2020 के देश में क्राइम के जो आंकड़ें हैं, उनमें राजस्थान दुर्भाग्य से प्रथम स्थान पर है। राजस्थान की कांग्रेस सरकार का एक ही लक्ष्य है कि किसी तरह से सत्ता में बने रहना। इसी कारण अपराधियों को खुली छूट है जिस कारण राज्य के हालात इतने खराब हैं।

राठौर ने कहा कि वर्ष 2020 तक महिलाओं से जो अत्याचार हुए हैं, उन मामलों में करीब 50 प्रतिशत वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि राजस्थान कांग्रेस की सरकार में नोटों के आगे कुछ नहीं चलता है। राज्य में पीड़ित, शोषित और वंचितों की कोई नहीं सुनता है।भाजपा नेता ने कहा कि लॉकडाउन के समय जब पूरा देश कोरोना से लड़ रहा था। उस समय राजस्थान की महिलाएं और बच्चियां कोरोना के साथ साथ ऐसे हैवानों से भी खुद को बचा रही थी। क्योंकि इनको बचाने वाली वहां की सरकार आंख और कान बंद करके बैठी हुई थी।

Updated : 12 Oct 2021 10:22 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top