Home > राज्य > अन्य > राजस्थान > अशोक गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए किया मतदान, गांधी परिवार से रिश्तों पर दिया बड़ा बयान

अशोक गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए किया मतदान, गांधी परिवार से रिश्तों पर दिया बड़ा बयान

अशोक गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए किया मतदान, गांधी परिवार से रिश्तों पर दिया बड़ा बयान
X

जयपुर। कांग्रेस को दो दशक बाद बाद गैर गांधी अध्यक्ष मिलने जा रहा है। इसके लिए प्रदेश पार्टी मुख्यालय में सवेरे 10 बजे से मतदान शुरू हो चुका है, जो चार बजे तक चलेगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच मुकाबला है। अभी तक कांग्रेस अध्यक्ष का पद सोनिया गांधी संभाल रही है। पिछले लोकसभा चुनाव में हार के बाद राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद छोड़ दिया था तब दुबारा से सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष के रूप में काम करने के लिए कहा गया था।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बनाए गए दो बूथों पर बैलेट पेपर से वोटिंग हो रही है। अब तक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, विधायक दिव्या मदेरणा, सचेतक महेंद्र चौधरी भी अपना-अपना वोट डाल चुके हैं। वहीं, सचिन पायलट दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय में वोट दिया। वोटिंग नियम में भी रातों-रात बदलाव किया गया है। राजस्थान में 414 पीसीसी सदस्य है जो वोट डालने के लिए अधिकृत है। इन सभी को परिचय पत्र दिया गया है। इसमें बार कोड से इनकी पहचान हो रही है। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में वोटिंग पैटर्न में रातों रात बदलाव किया गया है। पहले उम्मीदवार के नाम के आगे मार्कर से नंबर लिखना था, लेकिन देर रात इसमें बदलाव कर दिया गया। अब जिस उम्मीदवार को वोट करना है, उसके नाम के आगे राइट का निशान लगाया जा रहा है। अन्यथा वोट खारिज माना जाएगा। पोलिंग बूथ पर बैलेट पेपर के साथ मार्कर पेन रखा गया है, उसी से राइट का निशान लगाया जा रहा है।

गहलोत का बयान -

विधायक दल की बैठक के बहिष्कार के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गांधी परिवार से रिश्तों को लेकर चल रही चर्चाओं पर पहली बार सीएम ने बयान दिया है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में अध्यक्ष चुनाव में वोट देने पहुंचे गहलोत ने कहा कि मेरे गांधी परिवार के रिश्ते तर्क से परे हैं। गांधी परिवार से वो रिश्ता पहले भी था है और रहेगा। राजस्थान में सीएम के बदलाव पर आगे क्या होगा? इस सवाल पर गहलोत ने कहा कि आप लोग मेरी चिंता करते हो, आगे क्या होगा? गांधी परिवार से मेरे रिश्ते 19 अक्टूबर के बाद भी वैसे ही रहेंगे जो 50 साल से रहे हैं। इसके आगे का जवाब खड़गेजी चुनाव जीतने के बाद ही आपकाे देंगे।

उन्होंने कहा कि 19 अक्टूबर के बाद भी उनके और गांधी परिवार के रिश्ते वैसे ही बने रहेंगे जैसे पहले थे। मेरे और गांधी परिवार के रिश्ते उसी तरह हैं जिस तरह एक बार विनोबा भावे ने कहा था कि मेरे और गीता माता के संबंध तर्क से परे हैं। इसी तरह मेरे और गांधी परिवार के रिश्ते भी विनोबा भावे और गीता माता के रिश्ते की तरह तर्क से परे हैं। सीएम गहलोत ने कहा कि मेरे और गांधी परिवार के रिश्ते सभी तर्कों से परे भी हैं और और जिंदगी भर रहेंगे। राहुल गांधी से बेल्लारी में हुई चर्चा को लेकर गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी से पहले भी चर्चा होती रही है और आगे भी होती रहेगी।



Updated : 27 Oct 2022 6:01 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top