हर गोली का जबाव गोले से: "आतंकवादियों के जरिये प्रॉक्सी वॉर नहीं चलेगी, हम घर में घुसकर मारेंगे" - भोपाल में बोले पीएम

आतंकवादियों के जरिये प्रॉक्सी वॉर नहीं चलेगी, हम घर में घुसकर मारेंगे - भोपाल में बोले पीएम
X

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी भोपाल में आयोजित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर देश को विकास, वीरता और विरासत का त्रिवेणी संदेश दिया। उन्होंने जहां अहिल्याबाई होल्कर को भारत की सांस्कृतिक धरोहर की संरक्षक बताया, वहीं आतंकवाद पर सख्त रुख दिखाते हुए पाकिस्तान को सीधे शब्दों में चेतावनी दी।

देवी अहिल्याबाई को श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत देवी अहिल्याबाई होल्कर को श्रद्धांजलि देते हुए की। उन्होंने कहा,

"लोकमाता अहिल्याबाई का नाम सुनते ही मन में श्रद्धा का भाव उमड़ पड़ता है। वे भारत की संस्कृति की महान संरक्षक थीं। जब देश के मंदिरों और तीर्थ स्थलों पर हमले हो रहे थे, तब उन्होंने पुनर्निर्माण का संकल्प लिया और उसे साकार किया।"

ऑपरेशन सिंदूर: आतंक के खिलाफ भारत की निर्णायक कार्रवाई

प्रधानमंत्री ने देश की सुरक्षा को लेकर दो टूक कहा,

"आतंकियों ने जब नारी शक्ति को चुनौती दी, तो वही शक्ति उनके लिए काल बन गई। ऑपरेशन सिंदूर भारत के इतिहास में सबसे बड़ी और सफल सैन्य कार्रवाई है। हमारी सेना ने दुश्मनों के घर में घुसकर आतंक के अड्डों को तबाह किया है। गोली का जवाब अब गोले से मिलेगा। सिंदूर अब भारत के शौर्य का प्रतीक बन गया है।"

इंदौर मेट्रो और सतना-दतिया एयरपोर्ट की सौगात

देवी अहिल्याबाई की जयंती पर प्रधानमंत्री ने इंदौर मेट्रो और सतना-दतिया एयरपोर्ट का वर्चुअल लोकार्पण किया। उन्होंने कहा,

"ये परियोजनाएं मध्यप्रदेश में न केवल सुविधाएं बढ़ाएंगी, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेंगी। इंदौर की मेट्रो व्यवस्था आधुनिक भारत की तस्वीर को और संवारने वाली है।"

महिलाओं से संवाद और सम्मान

कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री मोदी खुली जीप में पहुंचे, और महिलाओं का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। उन्होंने वहां लगी प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया और महिला बुनकरों तथा ड्रोन दीदी से संवाद कर उनके नवाचार की सराहना की।


Live Updates

  • 31 May 2025 11:02 AM IST

    स्मारक डाक टिकट और एक विशेष सिक्का भी जारी करेंगे

    भोपाल। प्रधानमंत्री लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में लोकमाता देवी अहिल्याबाई को समर्पित स्मारक डाक टिकट और एक विशेष 300 रुपये का सिक्का जारी करेंगे, जिस पर अहिल्याबाई होल्कर का चित्र होगा। प्रधानमंत्री आदिवासी, लोक और पारंपरिक कलाओं में योगदान के लिए एक महिला कलाकार को राष्ट्रीय देवी अहिल्याबाई पुरस्कार भी प्रदान करेंगे।

  • 31 May 2025 10:56 AM IST

    पीएम मोदी 11:15 बजे कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

    पीएम मोदी के आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक, लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भोपाल में लगभग 11:15 बजे लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में भाग लेंगे।

  • 31 May 2025 10:53 AM IST

    भोपाल, मध्य प्रदेश। सीएम मोहन यादव ने कहा, प्रधानमंत्री का मध्य प्रदेश दौरा महारानी अहिल्या बाई को समर्पित है और महारानी अहिल्या बाई के माध्यम से हम महिला सशक्तिकरण के अपने संकल्प को पूरा करना चाहते हैं। जिस तरह से प्रधानमंत्री काम कर रहे हैं, मुझे विश्वास है कि वह महारानी अहिल्या बाई के दिखाए रास्ते पर अपना प्रशासन चला रहे हैं। 

  • 31 May 2025 10:52 AM IST

    मध्य प्रदेश की महिलाएं प्रधानमंत्री का कर रही इंतजार - राज्य मंत्री कृष्णा गौर

    भोपाल, मध्य प्रदेश। राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने कहा, "पूरा मध्य प्रदेश, खासकर राज्य की महिलाएं प्रधानमंत्री का इंतजार कर रही हैं। 

  • 31 May 2025 10:50 AM IST

    भोपाल। लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भोपाल में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। 

Tags

Next Story