Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

Hapur News

Hapur News: महिलाओं की पुकार पर गरजा महिला आयोग, अफसरों को लगी फटकार

घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, मारपीट और छेड़छाड़ जैसी घटनाओं से त्रस्त महिलाओं की आवाज मंगलवार को मेरठ रोड स्थित सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में जोरदार ढंग से गूंजी।


hapur news महिलाओं की पुकार पर गरजा महिला आयोग अफसरों को लगी फटकार

Hapur News: महिलाओं की पुकार पर गरजा महिला आयोग, अफसरों को लगी फटकार |

प्रमोद शर्मा, हापुड़: घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, मारपीट और छेड़छाड़ जैसी घटनाओं से त्रस्त महिलाओं की आवाज मंगलवार को मेरठ रोड स्थित सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में जोरदार ढंग से गूंजी। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई में पीड़ित महिलाओं ने बेझिझक अपनी आपबीती सुनाई, जिस पर आयोग ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में पहुंची थी पीड़ित

जनसुनवाई के दौरान जिले भर से पहुंचीं 15 पीड़ित महिलाओं की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। इनमें पारिवारिक विवाद, दहेज प्रताड़ना, मारपीट, छेड़छाड़ और महिला उत्पीड़न से जुड़े मामले प्रमुख रहे। कई महिलाओं ने न्याय मिलने में हो रही देरी और पुलिस स्तर पर अपेक्षित कार्रवाई न होने की शिकायत भी रखी। इस पर आयोग की सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल ने साफ शब्दों में कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा प्रत्येक पीड़िता को समयबद्ध न्याय दिलाना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

हिमानी अग्रवाल ने दिए निर्देश

डॉ. अग्रवाल ने मौजूद पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों में लापरवाही कतई स्वीकार नहीं होगी। उन्होंने कहा कि शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया जाए और पीड़ित महिलाओं को सरकारी योजनाओं एवं कानूनी सहायता का पूरा लाभ उपलब्ध कराया जाए। जनसुनवाई में क्षेत्राधिकारी पिलखुवा, अपर उप जिलाधिकारी हापुड़, तहसीलदार हापुड़, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी तथा महिला थाना प्रभारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ये अधिकारी रहे मौजूद

इस दौरान जिला प्रोबेशन कार्यालय से अमित कुमार (संरक्षण अधिकारी), रिंकू सिंह (सामाजिक कार्यकर्ता), सोनिया (प्रभारी वन स्टॉप सेंटर) और नेहा त्यागी (जिला समन्वयक) सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी जनसुनवाई में भाग लिया।
महिला आयोग की इस सख्ती के बाद पीड़ित महिलाओं के चेहरों पर न्याय की उम्मीद साफ दिखाई दी। वहीं अधिकारियों को भी स्पष्ट संदेश दिया गया कि यदि महिला उत्पीड़न के मामलों में लापरवाही बरती गई तो जवाबदेही तय की जाएगी। जनसुनवाई के समापन पर कई महिलाओं ने आयोग का आभार जताते हुए कहा कि पहली बार उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना गया और त्वरित कार्रवाई का भरोसा मिला।

Related to this topic: