Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

नायब तहसीलदार पर महिला ने फेंकी स्याही, ऑफिस में हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा

नायब तहसीलदार पर महिला ने फेंकी स्याही, ऑफिस में हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा

नायब तहसीलदार पर महिला ने फेंकी स्याही ऑफिस में हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा

मध्यप्रदेश। भोपाल के बैरागढ़ में नायब तहसीलदार रतिराम अहिरवार पर एक महिला ने स्याही फेंक दी। यह घटना तहसील कार्यालय में हुई, जिससे हड़कंप मच गया। महिला जमीन के विवाद से जुड़ा मामला लेकर आई थी। घटना के बाद कोहेफिजा पुलिस ने महिला को पकड़कर हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि,फाइल को भी नुकसान हुआ है।

जमीन विवाद को लेकर थी महिला की शिकायत

जानकारी के अनुसार यह घटना गुरुवार को शाम 4-5 बजे के बीच हुई। उस समय नायब तहसीलदार रतिराम अहिरवार ऑफिस में काम कर रहे थे। इसी दौरान एक महिला दफ्तर पहुंची और अचानक उन पर स्याही फेंक दी। नायब तहसीलदार ने बताया कि महिला का नाम उपासना जौहरी है और वह निशातपुरा क्षेत्र में मकान के कब्जे से जुड़ा विवाद लेकर आई थी। मामला हाईकोर्ट में है और वहाँ से कार्रवाई पर रोक (स्टे) लगी हुई है।




महिला द्वारा फेंकी गई स्याही न केवल नायब तहसीलदार के मुंह पर लगी दिखाइए दिखी बल्कि पूरा कार्यालय स्याही से नीला हो गया था।