Breaking News
  • संसद में महा-बहस के बीच आधी रात को लागू हुआ महिला आरक्षण कानून 2023, नोटिफिकेशन जारी
  • रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, STF ने आगरा से दबोचा
  • लेंसकार्ट के ड्रेस कोड पर विवाद: बिंदी-तिलक पर रोक और हिजाब को मंजूरी देने वाला लेटर वायरल
  • नासिक TCS धर्मांतरण-यौन शोषण केस सुप्रीम कोर्ट पहुंचा
  • MP के 20 जिलों में आज लू चलने का अलर्ट, अनूपपुर-डिंडौरी में स्कूलों का समय बदला, नर्मदापुरम में पारा 43 डिग्री के पार
  • हापुड़ में बस का इंतजार कर रही डिवाइडर पर बैठी 3 महिलाओं को कार ने रौंदा
  • स्पेस में 18 बार खतरे में आए भारतीय उपग्रह, इसरो ने रास्ता बदलकर मलबे से बचाया
  • डी कॉक ने धोनी को पीछे छोड़ा, मुंबई के सेकेंड इंडविजुअल स्कोरर भी बने

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश > वाराणसी

Varanasi Violence: Stone Pelting in Clash

वाराणसी में दो संगठनों के बीच झड़प, पथराव में एसीपी घायल, कई पुलिसकर्मी चोटिल

वाराणसी के चोलापुर क्षेत्र में दो संगठनों के बीच झंडे और पोस्टर विवाद को लेकर हिंसा भड़क गई। पथराव में एसीपी घायल हुए और कई पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।


वाराणसी में दो संगठनों के बीच झड़प पथराव में एसीपी घायल कई पुलिसकर्मी चोटिल

वाराणसी (उत्तर प्रदेश): चोलापुर थाना क्षेत्र के नेहिया इलाके में पोस्टर और झंडा हटाने को लेकर दो संगठनों के बीच विवाद ने शुक्रवार को हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ।

पथराव में एसीपी घायल

इस घटना में सारनाथ के एसीपी विदुष सक्सेना के सिर में चोट लगने से वे घायल हो गए। उन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। इसके अलावा एक दरोगा समेत दो अन्य पुलिसकर्मी भी इस हिंसा में घायल हुए हैं।

दूसरे दिन भी तनाव

स्थानीय जानकारी के अनुसार, झंडा और पोस्टर हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद दूसरे दिन भी जारी रहा, जिसके बाद दोनों संगठनों के बीच माहौल बिगड़ गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को भारी बल के साथ मौके पर पहुंचना पड़ा।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पांच थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर कर हालात को नियंत्रण में लिया। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Related to this topic: