उत्तर प्रदेश में रामनवमी पर 2 दिन की छुट्टी घोषित। 26-29 मार्च तक लगातार 4 दिन का अवकाश, बैंक भी 6 दिन में सिर्फ 1 दिन खुलेंगे।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में रामनवमी के मौके पर योगी सरकार ने कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। Ram Navami के अवसर पर 26 मार्च के साथ 27 मार्च को भी अवकाश घोषित किया गया है। इस फैसले के बाद कई कर्मचारियों को लगातार 4 दिन की छुट्टी का लाभ मिलेगा।
शनिवार-रविवार जोड़कर बनेगा लंबा वीकेंड
सरकारी आदेश के अनुसार, 26 मार्च (गुरुवार) और 27 मार्च (शुक्रवार) को छुट्टी रहेगी। 28 मार्च को चौथा शनिवार और 29 मार्च को रविवार होने के कारण अधिकांश सरकारी और निजी कार्यालय बंद रहेंगे। ऐसे में जिन संस्थानों में शनिवार को अवकाश रहता है, वहां कर्मचारियों को चार दिन का लगातार ब्रेक मिलेगा।
बैंकों में 6 दिन में सिर्फ एक दिन काम
इस दौरान बैंकिंग सेवाओं पर भी असर पड़ेगा। 26 और 27 मार्च को रामनवमी की छुट्टी, 28 मार्च को चौथा शनिवार और 29 मार्च को रविवार होने से बैंक बंद रहेंगे। 30 मार्च को एक दिन बैंक खुलेंगे, जबकि 31 मार्च को महावीर जयंती के चलते फिर अवकाश रहेगा। इस तरह 6 दिनों में बैंक सिर्फ एक दिन ही काम करेंगे।

भीड़ और आयोजन को देखते हुए लिया गया फैसला
सरकार ने यह फैसला इसलिए लिया है क्योंकि इस बार नवमी तिथि 27 मार्च को पड़ रही है। इस दिन राज्य के कई शहरों में शोभायात्राएं निकलती हैं और मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ती है। प्रशासनिक दृष्टि से व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अतिरिक्त अवकाश घोषित किया गया है।