UP पंचायत चुनाव से पहले वोटर लिस्ट पर सख्ती, कटेंगे ये नाम, क्या है वजह

UP पंचायत चुनाव से पहले वोटर लिस्ट पर सख्ती, कटेंगे ये नाम, क्या है वजह

यूपी पंचायत चुनाव से पहले वोटर लिस्ट की जांच तेज। मृतकों और शादी के बाद शिफ्ट महिलाओं के नाम कटेंगे।

By : स्वदेश डेस्क
UP पंचायत चुनाव से पहले वोटर लिस्ट पर सख्ती, कटेंगे ये नाम, क्या है वजह

प्रतापगढ़ः उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले मतदाता सूची को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस मामले को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। प्रतापगढ़ जिले से जुड़ा यह अपडेट उन लोगों के लिए खास है, जिनका नाम जल्द ही पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट से हट सकता है। इसमें ऐसे मतदाता है जो या तो मृतक हैं या फिर ऐसी युवतियां जो ससुराल में रहने लगी है।

दरअसल, जिले में पंचायत चुनाव की मतदाता सूची को अंतिम रूप देने से पहले उसका मिलान विधानसभा क्षेत्र की अपडेट वोटर लिस्ट से किया जा रहा है। यह प्रक्रिया एसआईआर (Special Intensive Revision) अभियान के बाद तैयार की गई विधानसभावार मतदाता सूची के आधार पर हो रही है। जांच में ऐसे कई नाम सामने आए हैं, जो अब नियमों के मुताबिक मान्य नहीं हैं।

किन मतदाताओं के कटेंगे नाम

लिस्ट के हिसाब से नाम कटने वालों में बड़ी संख्या मृत मतदाताओं की है। इनके नाम अब भी पंचायत की वोटर लिस्ट में दर्ज हैं। इसके अलावा वे युवतियां भी शामिल हैं, जिनकी शादी हो चुकी है और जो अब अपने ससुराल में रह रही हैं। प्रशासन का साफ कहना है कि ऐसे नाम पंचायत निर्वाचक नामावली में बने रहना नियमों के खिलाफ है।

निर्वाचन अधिकारी ने वोटर लिस्ट से मिलान के निर्देश

जिला निर्वाचन अधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने निर्देश दिए हैं कि पंचायत मतदाता सूची का बारीकी से मिलान विधानसभा वोटर लिस्ट से किया जाए। इस दौरान यह सुनिश्चित किया जाए कि विधानसभा सूची से हटाए गए किसी भी मतदाता का नाम पंचायत सूची में न रह जाए। खास तौर पर मृतकों और शादी के बाद स्थानांतरित हो चुकी महिलाओं के नाम हटाने पर जोर दिया गया है।

प्रशासन ने पंचायत और विधानसभा—दोनों ही ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पर दावे और आपत्तियां आमंत्रित की हैं। अंतिम प्रकाशन से पहले हर नाम की जांच की जा रही है, ताकि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रह सके।

पट्टी विधानसभा में हुआ बड़ा बदलाव

एसआईआर के बाद पट्टी विधानसभा क्षेत्र में मतदाता आंकड़ों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। यहां बूथों की संख्या 401 से बढ़कर 445 हो गई है, जबकि मतदाताओं की संख्या 58225 से अधिक घट गई है। पहले जहां कुल मतदाता 3,74,941 थे, अब यह संख्या घटकर 3,16,716 रह गई है।

बीएलओ ने नई लिस्ट दिखाकर फॉर्म भरने की अपील

रविवार को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ तैनात रहे। उन्होंने मतदाताओं को नई सूची दिखाई और नए मतदाताओं से फॉर्म-6 भरने की अपील की। जिन नामों का मिलान नहीं हो पाया, उन्हें नोटिस भेजे जाएंगे।

एसडीएम पूर्णेंदु मिश्र के अनुसार, नोटिस मिलने के बाद संबंधित मतदाता को तय तारीख पर खुद उपस्थित होकर जरूरी दस्तावेज सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के सामने पेश करने होंगे। अगर कोई मतदाता अनुपस्थित रहता है या दस्तावेज नहीं देता, तो उसका नाम वोटर लिस्ट से हट सकता है।

प्रशासन का कहना है कि यह पूरी कवायद पंचायत चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए की जा रही है, ताकि हर वोट सही और पात्र मतदाता का ही हो।

संबंधित सामग्री

Ayodhya Election 2027: अयोध्या विधानसभा में फिर दिखेगा 2022 का री-मैच या भाजपा खेलेगी नया दांव? जानें आंकड़े

Ayodhya Election 2027: अयोध्या विधानसभा में फिर दिखेगा 2022 का री-मैच या भाजपा खेलेगी नया दांव? जानें आंकड़े

राम मंदिर निर्माण के बाद देश की राजनीति में खास पहचान बनाने वाली अयोध्या विधानसभा में 2027 के चुनाव की बिसात बिछने लगी है।

Oct 28, 2026
CM Yogi Janta Darshan: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं फरियादें; जमीन कब्जे वालों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

CM Yogi Janta Darshan: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं फरियादें; जमीन कब्जे वालों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह लखनऊ में जनता दर्शन किया। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और अफसरों को जमीन कब्जे के मामलों में कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।

Oct 26, 2026
Teacher MLC Election: आगरा के तीन बूथों पर आज शिक्षक MLC के लिए दोबारा वोटिंग,बूथ कैंपचिंग के चलते फैसला

Teacher MLC Election: आगरा के तीन बूथों पर आज शिक्षक MLC के लिए दोबारा वोटिंग,बूथ कैंपचिंग के चलते फैसला

आगरा में शिक्षक एमएलसी चुनाव के तीन बूथों खेरागढ़, सैंया और फतेहाबाद पर आज दोबारा वोटिंग हो रही है। सुबह 8 से शाम 4 बजे तक कड़ी सुरक्षा रहेगी और मतदाताओं को अवकाश मिला है।

Oct 26, 2026
UP Politics: सपा के 3 बागी विधायक आज थामेंगे बीजेपी का दामन

UP Politics: सपा के 3 बागी विधायक आज थामेंगे बीजेपी का दामन

उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों से आज की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। समाजवादी पार्टी के बागी और कद्दावर विधायक आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

Oct 14, 2026
Rijuju Target Congress: रिजिजू ने कपिल सिब्बल का पुराना VIDEO शेयर, कांग्रेस के वोट चोरी आरोपों पर निशाना साधा

Rijuju Target Congress: रिजिजू ने कपिल सिब्बल का पुराना VIDEO शेयर, कांग्रेस के वोट चोरी आरोपों पर निशाना साधा

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर कपिल सिब्बल का पुराना संसद वीडियो शेयर किया है। इसमें सिब्बल वोटर लिस्ट से नाम हटने की प्रक्रिया समझाते दिख रहे हैं। फिर कांग्रेस पर निशाना साधा।<br/>

Oct 07, 2026