Tiranga Yatra Gonda

Gonda Tiranga Yatra : गोण्डा में 'आजादी' के जश्न के बीच सफाई व्यवस्था पस्त

आजादी का जश्न मनाने के लिए शहर तिरंगे से सज गया, लेकिन गोण्डा की सड़कों ने कुछ अलग ही अंदाज में स्वतंत्रता दिवस मनाया।

By : विकास जैन
Gonda Tiranga Yatra : गोण्डा में 'आजादी' के जश्न के बीच सफाई व्यवस्था पस्त

Gonda Tiranga Yatra : गोण्डा में 'आजादी' के जश्न के बीच सफाई व्यवस्था पस्त

Gonda Tiranga Yatra : आजादी का जश्न मनाने के लिए शहर तिरंगे से सज गया, लेकिन गोण्डा की सड़कों ने कुछ अलग ही अंदाज में स्वतंत्रता दिवस मनाया। सड़कों पर कूड़े के ढेर, जगह-जगह मिट्टी और जलभराव देखकर लगा मानो नगर की सफाई व्यवस्था ने भी ‘आजादी’ हासिल कर ली हो—काम करने की जिम्मेदारी से आजादी।

चार चांद लगाते नजर आए कूड़े के ढेर

स्टेशन रोड पर ऐतिहासिक राजा देवी बख्श सिंह जलाशय के आसपास लगे कूड़े के ढेर शहर की खूबसूरती को चार चांद लगाते नजर आए। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जहां शहर को चमकना चाहिए था, वहां गंदगी ने अपना कब्जा जमा रखा था। राहगीरों को शायद यह संदेश दिया जा रहा था कि राष्ट्रीय पर्व केवल झंडा फहराने तक सीमित है, सफाई तक पहुंचना अभी बाकी है।

हाथों में तिरंगा और नीचे गंदगी

मेडिकल कॉलेज के सामने पहले से मौजूद जलभराव ने भी अपनी परंपरा कायम रखी। ऊपर से मिट्टी के ढेर ने रास्ते को और आकर्षक बना दिया। कचहरी रोड की कहानी भी कुछ अलग नहीं रही। संयोग देखिए कि इसी रास्ते से तिरंगा यात्रा भी गुजरी। हाथों में तिरंगा और नीचे सड़क पर गंदगी—देशभक्ति का यह अनोखा संगम शहर ने खूब देखा।

क्या कहते है लोग?

शहर की आम सड़कों पर सफाई के इंतजार में कूड़ा पड़ा रहा, जबकि आफीसर्स कॉलोनियों के आसपास थोड़ी-बहुत सफाई जरूर दिखाई दी। इससे यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या सफाई भी वीआईपी और आम आदमी देखकर रास्ता चुनती है? लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय पर्व की पूर्व संध्या पर कम से कम प्रमुख मार्गों की सफाई तो होनी ही चाहिए थी। लेकिन गोण्डा शायद इस मामले में भी ‘आत्मनिर्भर’ बनने की राह पर है, कूड़ा खुद फैलता है और सफाई का इंतजार भी खुद करता है।

नपा ईओ का कहना?

नगर पालिका के ईओ संतलाल रावत का कहना है कि संबंधित सफाई नायकों से इस बाबत पूछताछ की जाएगी। अब उम्मीद यही है कि पूछताछ के बाद सफाई भी कहीं दिखाई दे। वरना अगली बार शहर को ‘स्वच्छ गोण्डा’ का सपना दिखाने से पहले ‘गंदे गोण्डा’ की सड़कों पर नजर डालना जरूरी होगा।

संबंधित सामग्री

UP News: अयोध्या में 1 नवंबर से शुरू होगा एक दिन का डिवाइन हेरिटेज ट्रेल, 6 घंटे में प्रमुख स्थलों के दर्शन

UP News: अयोध्या में 1 नवंबर से शुरू होगा एक दिन का डिवाइन हेरिटेज ट्रेल, 6 घंटे में प्रमुख स्थलों के दर्शन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में दीपोत्सव से पहले यूपीएसटीडीसी ने अयोध्या डिवाइन हेरिटेज ट्रेल शुरू किया है। 1 नवंबर से रोज दो बैच चलेंगे, छह घंटे में स्थलों के दर्शन होंगे।

Oct 30, 2026
UP MLC Election Message: यूपी एमएलसी चुनाव में गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट के नतीजों से BJP-SP को सबक

UP MLC Election Message: यूपी एमएलसी चुनाव में गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट के नतीजों से BJP-SP को सबक

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट के चुनाव ने बीजेपी और सपा दोनों को संदेश दिया है। बीजेपी एमएलसी की बगावति और सपा का प्रत्यासी बदलना भारी पड़ा। निर्दलीय राजी यादव ने पैठ बनाई।

Oct 29, 2026
Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में 1 लाख का इनामी बावरिया गैंग बदमाश टिड्डी का एनकाउंटर, 3 पुलिसकर्मी घायल

Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में 1 लाख का इनामी बावरिया गैंग बदमाश टिड्डी का एनकाउंटर, 3 पुलिसकर्मी घायल

गजियाबाद के निवाड़ी क्षेत्र में क्राइम ब्रांच की मुठभेड़ में एक लाख के इनामी बावरिया गैंग के बदमाश धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी की मौत हो गई। एनकाउंटर में पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल हुए हैं।

Oct 28, 2026
CM Yogi Janta Darshan: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं फरियादें; जमीन कब्जे वालों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

CM Yogi Janta Darshan: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं फरियादें; जमीन कब्जे वालों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह लखनऊ में जनता दर्शन किया। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और अफसरों को जमीन कब्जे के मामलों में कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।

Oct 26, 2026
Bithoor News: लखनऊ में जीसीसी समिट का शुभारंभ करेंगे सीएम योगी; बिल्हौर और बिठूर को 411 करोड़ की देंगे सौगात

Bithoor News: लखनऊ में जीसीसी समिट का शुभारंभ करेंगे सीएम योगी; बिल्हौर और बिठूर को 411 करोड़ की देंगे सौगात

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बिठूर में 411 करोड़ की 48 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसके बाद लखनऊ में जीसीसी इनोवेशन समिट 2026 का शुभारंभ करेंगे। इसमें कई एमओयू होंगे।

Oct 26, 2026