Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

यह नया उत्तर प्रदेश है, आज प्रदेश में न दंगे हैं, न अराजकता: मुख्यमंत्री

यह नया उत्तर प्रदेश है, आज प्रदेश में न दंगे हैं, न अराजकता: मुख्यमंत्री

यह नया उत्तर प्रदेश है आज प्रदेश में न दंगे हैं न अराजकता मुख्यमंत्री

शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन अनुपूरक बजट पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों की योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती रहीं, जेपीएनआईसी और गोमती रिवरफ्रंट इसके उदाहरण हैं। वहीं हमारी सरकार ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे जैसे प्रोजेक्ट कम लागत में और बेहतर गुणवत्ता के साथ पूरे किए।

किसानों को बिजली, सुरक्षा और समय पर भुगतान की गारंटी दी गई। गन्ना किसानों को अब तक 2.92 लाख करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है। पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया, पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू हुआ, फॉरेंसिक लैब्स और साइबर थानों का विस्तार हुआ। महिला पीएसी बटालियन गठित की गई और सेफ सिटी के लक्ष्य को प्राप्त किया गया।

आज उत्तर प्रदेश में न दंगे हैं, न अराजकता-सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा, "आज उत्तर प्रदेश में न दंगे हैं, न अराजकता। यह नया उत्तर प्रदेश है, जहां कानून का राज है, विकास की गति है और जनता का विश्वास है। कानून का राज निवेशकों के लिए सुरक्षित और भरोसेमंद वातावरण प्रदान करता है। कोई गुंडा किसी उद्योगपति या व्यापारी से रंगदारी मांगने की हिम्मत नहीं कर सकता। अगर कोई ऐसा करता है, तो उसे परिणामों का पूरा ज्ञान है।"

आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए लाया गया अनुपूरक बजट

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सरकार की वेलफेयर योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक बिना किसी भेदभाव के पहुंचा है। यही कारण है कि जब अनुपूरक बजट प्रस्तुत करने की आवश्यकता पड़ी, तो सरकार ने बिना किसी संकोच के निर्णय लिया।

24,496.98 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट

उन्होंने बताया कि फरवरी माह में प्रस्तुत मूल बजट वर्ष 2025-26 के लिए 8,08,736 करोड़ रुपए का था। इसके अतिरिक्त सरकार ने 24,496.98 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया है। यह राशि उन क्षेत्रों के लिए रखी गई है, जिनमें नियमित बजट में पर्याप्त प्रावधान नहीं था, जैसे एक्सप्रेसवे परियोजनाएं, ऊर्जा, स्वास्थ्य, नगरीय सुविधाएं, तकनीकी शिक्षा और महिला सशक्तिकरण। इन दोनों को मिलाकर वर्ष 2025-26 का कुल बजट 8,33,233.04 करोड़ रुपए का हो गया है।