जहां माफिया मुख्तार का था कब्जा वहां गरीबों को मिला घर

जहां माफिया मुख्तार का था कब्जा वहां गरीबों को मिला घर

By : Swadesh Bhopal
जहां माफिया मुख्तार का था कब्जा वहां गरीबों को मिला घर

सीएम योगी ने लखनऊ में माफिया से मुक्त कराई गई जमीन पर दुर्बल आय वर्ग के 72 परिवारों को दिए फ्लैट
सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों को देना होगा हिसाब-सीएम

लखनऊ:कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में माफिया से मुक्त कराई गई भूमि पर सरदार वल्लभभाई पटेल आवासीय योजना का लोकार्पण किया। डालीबाग स्थित एकता वन में हुए भव्य समारोह में सीएम ने दुर्बल आय वर्ग के 72 परिवारों को फ्लैट के आवंटन पत्र वितरित किए।

माफियाओं को सीएम की चेतावनी

इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि यह केवल आवास वितरण नहीं है, बल्कि संदेश है कि माफिया से छीनी गई भूमि पर गरीबों का आशियाना बनेगा। उन्होंने कहा कि यह उन लोगों के लिए चेतावनी है जो माफिया को शागिर्द बनाते हैं और गरीबों का शोषण करवाते हैं। अब उत्तर प्रदेश में ऐसा नहीं चलेगा।

धमकाने वालों के लेने के देने पड़ेंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर कोई गरीबों की जमीन पर कब्जा करेगा, या सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा करके समाज को डराने-धमकाने का काम करेगा, तो उसे लेने के देने पड़ेंगे। यह सरकार जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी दृढ़ता के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि यही नए भारत और नए उत्तर प्रदेश की पहचान है, जहां विकास के साथ धर्म, संस्कृति और परंपरा का संगम है।

कार्तिक पूर्णिमा की बधाई दी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने लोगों को कार्तिक पूर्णिमा की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज लाखों श्रद्धालु गढ़मुक्तेश्वर, टिकरी, सुखतीर्थ, बदायूं, प्रयागराज, काशी और अयोध्या में स्नान कर पुण्य लाभ ले रहे हैं। काशी में सायं देव दीपावली पर देवता दीप जलाएंगे। इस पावन अवसर पर लखनऊ में माफिया से मुक्त भूमि पर लाभार्थियों को आवास देना सौभाग्य की बात है। इस प्राइम लोकेशन पर लखनऊ विकास प्राधिकरण ने 10.70 लाख रुपये में फ्लैट दिए, जबकि इसकी बाजार कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये है। इस दौरान मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, बृजलाल, संजय सेठ, महापौर सुषमा खर्कवाल समेत कई जनप्रतिनिधि और लखनऊ विकास प्राधिकरण से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।

फ्लैट पाकर खुश हुए लाभार्थी

फ्लैट पाकर खुश हुए लाभार्थियों ने सीएम योगी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भावुक होकर कहा कि सालों से वे लखनऊ में किराए के मकान में रहकर रोजी-रोटी कमा रहे थे, लेकिन अपना आवास नहीं बना पाए। आज उन्हें अपना घर मिला है। इसमें सोनू कुमार कनौजिया, तारा देवी, शिखा अग्रवाल, सचिन कुमार सिंह, सुमन गुप्ता आदि शामिल हैं।

72 परिवारों को मिला माफिया मुक्त घर

जिन पात्र लोगों को अभी आवास नहीं मिला है, उनके लिए सरकार नई आवासीय स्कीम लाएगी। उन्होंने कहा कि 8000 आवेदनों में 5700 योग्य थे, जिनमें से 72 को पहले आवंटन मिला। मुख्यमंत्री ने इन लाभार्थियों और उनके परिवारों को बधाई देते हुए कहा कि अब वे सम्मानपूर्वक जीवन जी सकेंगे। यह प्रधानमंत्री आवास योजना से कवर होगा, जिससे यह और सस्ता और लाभकारी होगा।

लखनऊ में डालीबाग में अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई लगभग 2.322 वर्ग मीटर भूमि पर एलडीए ने सरदार वल्लभभाई पटेल आवासीय योजना लॉन्च की। योजना में ग्राउंड प्लस तीन ब्लॉक में 36.65 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के कुल 72 फ्लैट बनाए गए हैं। यह प्राइम लोकेशन 20 मीटर चौड़ी रोड पर स्थित है, और बालू अड्डा 1090 चौराहा, नरही, सिकंदरबाग एवं हजरतगंज बौराहा से महज पांच से दस मिनट की दूरी पर है। योजना में स्वच्छ जल एवं विद्युत आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था और दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।

जहां कभी मुख्तार का कब्जा था, वहीं आज गरीबों को अपना घर

जहां माफिया मुख्तार का कब्जा था, वहीं आज गरीबों को अपना घर मिला है। पूर्व डीजीपी एवं सांसद बृजलाल ने माफियाराज की भयावह कहानियां साझा कीं। उन्होंने बताया कि पहले माफिया खुलेआम गुंडागर्दी करते थे, और प्रशासन कुछ नहीं कर पाता था। आज मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में माफियागिरी समाप्त हो चुकी है।

संबंधित सामग्री

UP MLC Election Result Update: यूपी MLC चुनाव में BJP ने 4 और SP ने 2 सीटें जीतीं, देखें सभी विजेताओं के नाम

UP MLC Election Result Update: यूपी MLC चुनाव में BJP ने 4 और SP ने 2 सीटें जीतीं, देखें सभी विजेताओं के नाम

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के नतीजे आ गए हैं। एक स्नातक और पांच शिक्षक सीटों में भाजपा ने चार और सपा ने दो पर जीत दर्ज की। मेरठ, लखनऊ और बरेली-मुरादाबाद में भाजपा के उम्मीदवार जीते।

Oct 28, 2026
UP MLC Election Result: मेरठ की दोनों एमएलसी सीटें भाजपा के नाम, वाराणसी में सपा आगे, लखनऊ में हंगामा

UP MLC Election Result: मेरठ की दोनों एमएलसी सीटें भाजपा के नाम, वाराणसी में सपा आगे, लखनऊ में हंगामा

यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना जारी है। मेरठ की दोनों सीटें भाजपा ने जीत लीं, लखनऊ में बढ़त है, जबकि वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा आगे चल रही है।

Oct 27, 2026
Lucknow Triple Murder: लखनऊ में दिनदहाड़े ट्रिपल मर्डर, एक परिवार के 3 लोगों की हत्या

Lucknow Triple Murder: लखनऊ में दिनदहाड़े ट्रिपल मर्डर, एक परिवार के 3 लोगों की हत्या

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सआदतगंज में सोमवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है।

Oct 26, 2026
CM Yogi Janta Darshan: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं फरियादें; जमीन कब्जे वालों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

CM Yogi Janta Darshan: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं फरियादें; जमीन कब्जे वालों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह लखनऊ में जनता दर्शन किया। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और अफसरों को जमीन कब्जे के मामलों में कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।

Oct 26, 2026
Bithoor News: लखनऊ में जीसीसी समिट का शुभारंभ करेंगे सीएम योगी; बिल्हौर और बिठूर को 411 करोड़ की देंगे सौगात

Bithoor News: लखनऊ में जीसीसी समिट का शुभारंभ करेंगे सीएम योगी; बिल्हौर और बिठूर को 411 करोड़ की देंगे सौगात

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बिठूर में 411 करोड़ की 48 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसके बाद लखनऊ में जीसीसी इनोवेशन समिट 2026 का शुभारंभ करेंगे। इसमें कई एमओयू होंगे।

Oct 26, 2026