राष्ट्र की अखंडता के साथ खिलवाड़ स्वीकार्य नहीं : योगी

राष्ट्र की अखंडता के साथ खिलवाड़ स्वीकार्य नहीं : योगी

By : Swadesh Bhopal
राष्ट्र की अखंडता के साथ खिलवाड़ स्वीकार्य नहीं : योगी

सरदार के आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में ‘भारत रत्न’ सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और कहा कि भारत की अखंडता और एकता के लिए जिन लोगों ने अपना जीवन समर्पित किया, उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम उनके आदर्शों को अपने व्यवहार में उतारेंगे।

आदर्शों को व्यवहार में लाना ही सच्ची श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन, समर्पण और त्याग आज भी हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। राष्ट्रीय एकता दिवस के इस अवसर पर सभी नागरिक यह संकल्प लें कि जाति, भाषा, धर्म और क्षेत्र से ऊपर उठकर भारत की एकता और अखंडता को मजबूत बनाएंगे।

इस दौरान उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, महापौर सुषमा खर्कवाल, राज्यसभा सांसद बृजलाल, विधायक डॉ. नीरज बोरा, ओ. पी. श्रीवास्तव, डॉ. राजेश्वर सिंह, योगेश शुक्ल, जय देवी, अमरेश कुमार, एमएलसी मुकेश शर्मा, डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल, उमेश द्विवेदी, अवनीश कुमार सिंह, राम चन्द्र सिंह प्रधान, पवन सिंह चौहान एवं संतोष सिंह समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

पूरे देश में “रन फॉर यूनिटी” का अभियान

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 से देश में उन महान सपूतों को सम्मान देने की परंपरा शुरू हुई है, जिन्होंने भारत को एक सूत्र में बांधा। वर्तमान में ‘रन फॉर यूनिटी’ अभियान देशभर के 600 से अधिक स्थानों पर युवाओं में राष्ट्रभक्ति और एकता की भावना को प्रबल करने के लिए चलाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि केवल भाषणों में नहीं, बल्कि व्यवहार में भी एकता और अखंडता के मूल्यों को अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी: राष्ट्रीय प्रेरणास्थली

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात के केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के माध्यम से सरदार पटेल की स्मृति को जीवंत बनाया गया है, जो आज राष्ट्रीय प्रेरणास्थली बन चुकी है।उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता के बाद सरदार पटेल ने 563 रियासतों को भारत में मिलाकर अखंड भारत की नींव रखी। हैदराबाद और जूनागढ़ की रियासतों ने विलय से इनकार किया तो पहले संवाद किया, लेकिन जब राष्ट्र की अखंडता पर संकट आया तो कठोर निर्णय लेकर भारत की एकता सुरक्षित की।

उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक टीम केवड़िया जाएगी

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरदार पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश से एक सांस्कृतिक दल और हस्तशिल्पियों का प्रतिनिधिमंडल केवड़िया जाएगा। यह पहल ‘वोकल फॉर लोकल’ और स्वदेशी अभियान को मजबूती देने के साथ उत्तर प्रदेश के कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने का अवसर भी है।

संबंधित सामग्री

UP Agniveer Bharti: अग्निवीरों के लिए योगी सरकार का बड़ा ऐलान, भर्ती में मिलेगा 20% आरक्षण, बिना परीक्षा मिलेगी एंट्री

UP Agniveer Bharti: अग्निवीरों के लिए योगी सरकार का बड़ा ऐलान, भर्ती में मिलेगा 20% आरक्षण, बिना परीक्षा मिलेगी एंट्री

उत्तर प्रदेश में चार साल की सैन्य सेवा पूरी कर लौटने वाले अग्निवीरों को पुलिस, PAC, होमगार्ड, वन और कारागार विभाग में 20% आरक्षण मिलेगा। भर्ती परीक्षा के बिना नियुक्ति की तैयारी है।

Nov 03, 2026
'नेहरू वोट चोरी कर PM बने थे', कांग्रेस के मॉक पार्लियामेंट पर संबित पात्रा का पलटवार

'नेहरू वोट चोरी कर PM बने थे', कांग्रेस के मॉक पार्लियामेंट पर संबित पात्रा का पलटवार

कांग्रेस के मॉक पार्लियामेंट पर संबित पात्रा ने निशाना साधा। उन्होंने नेहरू पर सरदार पटेल के मुकाबले वोट चोरी कर प्रधानमंत्री बनने का आरोप लगाया।

Oct 31, 2026
युवाओं को लक्ष्य छोटा नहीं, बल्कि उसकी रोज तैयारी करनी चाहिए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

युवाओं को लक्ष्य छोटा नहीं, बल्कि उसकी रोज तैयारी करनी चाहिए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के बागोवाल में युवाओं से नशे से दूर रहकर बड़े लक्ष्य की रोज तैयारी करने का आह्वान किया। रवि इन्द्र सिंह बलाचौर ने साथियों संग भाजपा ज्वाइन की।

Oct 31, 2026
Amethi Police Run: अमेठी पुलिस ने लगाई एकता की दौड़, SP समेत दौड़े पुलिसकर्मी

Amethi Police Run: अमेठी पुलिस ने लगाई एकता की दौड़, SP समेत दौड़े पुलिसकर्मी

देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर अमेठी में पुलिस के कदम एक नए संकल्प के साथ दौड़े। शनिवार सुबह पुलिस की वर्दी में निकली एकता की...

Oct 31, 2026
सरदार पटेल की जयंती पर अमित शाह का कांग्रेस पर निशाना, सलमान खुर्शीद बोले- उनकी छवि खराब कर रहे हैं

सरदार पटेल की जयंती पर अमित शाह का कांग्रेस पर निशाना, सलमान खुर्शीद बोले- उनकी छवि खराब कर रहे हैं

सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर अमित शाह ने कांग्रेस पर उन्हें भुलाने का आरोप लगाया। सलमान खुर्शीद ने पलटवार करते हुए कहा कि ऐसी बातें पटेल की छवि को नुकसान पहुंचाती हैं।

Oct 31, 2026