Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

भोजशाला पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, दोपहर 12 बजे तक पूजा फिर नमाज होगी

भोजशाला पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, दोपहर 12 बजे तक पूजा फिर नमाज होगी

भोजशाला पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला दोपहर 12 बजे तक पूजा फिर नमाज होगी

भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है.याचिका बसंत पंचमी के दिन दोपहर 12  बजे बजेवाग्देवी यानी मां सरस्वती की पूरे दिन पूजा होगी और फिर नमाज अता की जाएगी.

धार में हाई अलर्ट

इधर धार जिले में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है. भोजशाला परिसर सहित पूरे शहर में 8,000 से अधिक पुलिसकर्मी और सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं. संवेदनशील इलाकों पर अतिरिक्त बल लगाया गया है और सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है. प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार, किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सभी विभाग अलर्ट मोड पर हैं।

300 मीटर का इलाका नो-फ्लाइंग जोन

भोजशाला के चारों ओर 300 मीटर के दायरे को नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है. ड्रोन या किसी भी तरह की हवाई गतिविधि पर पूरी तरह रोक है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में कोई सेंध न लग सके.अधिकारियों का कहना है कि बसंत पंचमी के अवसर पर भावनाएं जुड़ी रहती हैं, इसलिए कोई भी जोखिम लेना प्रशासन नहीं चाहता.



Related to this topic: