Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश

महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी CM बनी सुनेत्रा पवार, पति अजित के निधन के बाद ली शपथ

महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी CM बनी सुनेत्रा पवार, पति अजित के निधन के बाद ली शपथ

दिवंगत अजित पवार की जगह सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की नई डिप्टी सीएम बनेंगी। शनिवार शाम विधानभवन में होगा शपथ ग्रहण।

महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी cm बनी सुनेत्रा पवार पति अजित के निधन के बाद ली शपथ

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ा और भावनात्मक मोड़ सामने आया है। दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की जगह अब उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार राज्य की नई डिप्टी सीएम बनीं। उन्होंने शनिवार के दिन राज्यसभा से इस्तीफा दिया। फिर शाम ५ बजे प्रदेश के राज्यपाल आ चार्य देवव्रत ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।

बता दें कि बारामती के पास हुए विमान हादसे में अजित पवार के आकस्मिक निधन के बाद से ही यह सवाल चर्चा में था कि एनसीपी में उनकी राजनीतिक विरासत कौन संभालेगा? हालांकि। शुक्रवार को हुई पार्टी की अहम बैठक में इस पर तस्वीर साफ हो गई थी।

NCP नेताओं की बैठक में तय हुआ नाम

शुक्रवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेताओं की आपात बैठक हुई, जिसमें सुनेत्रा पवार को डिप्टी सीएम बनाए जाने का प्रस्ताव रखा गया। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, नेताओं के आग्रह के बाद सुनेत्रा पवार ने यह जिम्मेदारी स्वीकार कर ली बैठक के बाद बताया गया कि शनिवार दोपहर करीब 2 बजे विधानभवन में एनसीपी विधायक दल की बैठक होगी। इसके बाद शाम को सुनेत्रा पवार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई अहम चर्चा

शनिवार के शपथ ग्रहण की तैयारियों को लेकर एनसीपी की यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई. इसमें पार्टी के बड़े चेहरे सुनील तटकरे, प्रफुल्ल पटेल और स्वयं सुनेत्रा पवार शामिल रहे सूत्र बताते हैं कि बैठक में न सिर्फ उपमुख्यमंत्री पद, बल्कि आगे की रणनीति और सरकार में संतुलन बनाए रखने पर भी चर्चा हुई।

मंत्रालयों के बंटवारे पर भी मंथन

बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार और विभागों के आवंटन को लेकर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। माना जा रहा है कि एनसीपी नेतृत्व जल्द ही इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बातचीत करेगा अंतिम सहमति बनने के बाद ही शनिवार के कार्यक्रमों का पूरा शेड्यूल औपचारिक रूप से जारी किया जाएगा।

राजनीतिक विरासत और पारिवारिक पृष्ठभूमि

सुनेत्रा पवार एक प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार से आती हैं। वे पूर्व मंत्री पद्मसिंह पाटिल की बहन और दिवंगत डिप्टी सीएम अजित पवार की पत्नी हैं। हालांकि वे अब तक सक्रिय चुनावी राजनीति में सीधे तौर पर नहीं रहीं, लेकिन बारामती क्षेत्र में सामाजिक कार्यों, खासकर महिला सशक्तिकरण से जुड़ी पहलों के जरिए उनकी मजबूत पहचान बनी है एनसीपी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल पहले ही संकेत दे चुके थे कि पार्टी नेतृत्व की जिम्मेदारी सुनेत्रा पवार को सौंपी जा सकती है। अब उस संकेत पर औपचारिक मुहर लगती दिख रही है।

Related to this topic: