Hapur Crime

Hapur Crime: पिस्टल की नोक पर छात्रा से दरिंदगी, अश्लील वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

जनपद के सिंभावली थाना क्षेत्र में एक छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने पिस्टल के बल पर उसे चलती कार में अगवा कर...

By : विकास जैन
Hapur Crime: पिस्टल की नोक पर छात्रा से दरिंदगी, अश्लील वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

Hapur Crime: पिस्टल की नोक पर छात्रा से दरिंदगी, अश्लील वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

प्रमोद शर्मा, हापुड़: जनपद के सिंभावली थाना क्षेत्र में एक छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने पिस्टल के बल पर उसे चलती कार में अगवा कर दुष्कर्म किया, घटना की वीडियो बनाई और बाद में इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दी। लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर छात्रा को अपनी बीटेक की पढ़ाई तक छोड़नी पड़ गई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पिस्टल की नोक पर दरिंदगी

थाना सिंभावली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 21 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 21 फरवरी 2023 को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ में पढ़ाई के लिए जा रही थी। आरोप है कि जैसे ही वह गांव शरीफपुर स्थित सरकारी ट्यूबवेल के पास पहुंची, तभी गांव का रहने वाला विपिन उर्फ कालू वहां कार लेकर पहुंचा। आरोपी ने उसकी कनपटी पर पिस्टल तानकर जबरन कार में बैठा लिया और चलती कार में उसके साथ दुष्कर्म किया।

बनाया नग्न वीडियो

पीड़िता का आरोप है कि वारदात के दौरान आरोपी ने उसकी नग्न अवस्था में वीडियो भी बना ली। इसके बाद वह लगातार वीडियो वायरल करने और परिवार को जान से मारने की धमकी देकर उसका शारीरिक व मानसिक शोषण करता रहा। डर और बदनामी के कारण वह लंबे समय तक शिकायत दर्ज नहीं करा सकी।

वीडियो वायरल करने का आरोप

पीड़िता के अनुसार, एक अगस्त को आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दी। वीडियो सामने आने के बाद पीड़िता और उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सामाजिक बदनामी और मानसिक तनाव के चलते छात्रा ने अपनी बीटेक की पढ़ाई भी बीच में छोड़ दी।

आरोपी पर मामला दर्ज 

मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है। इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित करने के आरोपों की भी जांच की जा रही है और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटना के बाद पीड़िता के परिवार में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है।

संबंधित सामग्री

Hapur Accident News: जिस अंतिम संस्कार में शामिल होने निकले थे, खुद अर्थी पर लौटे तीन दोस्त

Hapur Accident News: जिस अंतिम संस्कार में शामिल होने निकले थे, खुद अर्थी पर लौटे तीन दोस्त

जिस अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए तीन लोग घर से निकले थे, उन्हें क्या पता था कि रास्ते में मौत उनका इंतजार कर रही है।

Oct 27, 2026
Hapur Police: गाड़ियों के ‘दिमाग’ पर डाका, अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

Hapur Police: गाड़ियों के ‘दिमाग’ पर डाका, अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

दिल्ली-एनसीआर में सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाकर उनके इंजन कंट्रोल मॉड्यूल (ईसीएम) चोरी करने वाले शातिर अंतरराज्यीय गिरोह का...

Oct 15, 2026
Hapur Pilkhuwa News: सेहत से खिलवाड़! नाले के कूड़े पर केले, सलाद पर मक्खियों का पहरा

Hapur Pilkhuwa News: सेहत से खिलवाड़! नाले के कूड़े पर केले, सलाद पर मक्खियों का पहरा

प्लेट में छोले-कुलचे, साथ में केले का सलाद और स्वाद के चटकारे! लेकिन अगर सलाद में इस्तेमाल होने वाले केले नाले से निकाले गए कूड़े के पास रखे हों और उन पर मक्खियां भिनभिना रही हों...

Oct 14, 2026
Hapur Mission Shakti 6.0: बाजार में गूंजी बेटियों की आवाज, मिशन शक्ति 6.0 ने जगाया सुरक्षा का भरोसा

Hapur Mission Shakti 6.0: बाजार में गूंजी बेटियों की आवाज, मिशन शक्ति 6.0 ने जगाया सुरक्षा का भरोसा

पिलखुवा के बाजार में उस समय नजारा बदल गया, जब महिला पुलिसकर्मियों के साथ स्कूली छात्र-छात्राओं का काफिला हाथों में जागरूकता की तख्तियां लेकर सड़कों पर उतरा।

Oct 13, 2026
Hapur Food Department: नवरात्रि में मिलावट पर खाद्य विभाग का वार, 20 लीटर संदिग्ध घी सीज

Hapur Food Department: नवरात्रि में मिलावट पर खाद्य विभाग का वार, 20 लीटर संदिग्ध घी सीज

नवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

Oct 10, 2026