भोपाल और लखनऊ के बीच यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। जल्द ही भोपाल से लखनऊ के बीच एक वंदेभारत ट्रेन चलने वाली है। इसके लिए भारतीय रेलवे ने भोपाल रेल मंडल के प्रस्ताव...
Bhopal-Lucknow Vande Bharat: भोपाल से लखनऊ के बीच जल्द दौड़ेगी स्लीपर वंदे भारत, जानिए पूरी खबर |
Bhopal To Lucknow Vande Bharat: भोपाल और लखनऊ के बीच यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। जल्द ही भोपाल से लखनऊ के बीच एक वंदेभारत ट्रेन चलने वाली है। इसके लिए भारतीय रेलवे ने भोपाल रेल मंडल के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
8 घंटे में पूरा होगा सफर
भोपाल से लखनऊ, और लखनऊ से भोपाल के बीच चलने वाली वर्तमान ट्रेनों से यात्रा करने पर करीब 12 घंटे का समय लगता है, लेकिन भोपाल से लखनऊ के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस महज 8 घंटे में पूरा सफर तय करेगी। जिससे यात्रियों के समय में बचत होगी।
ट्रेन में होंगे 20 स्लीपर कोच
अबतक आपने देखा होगा की अधिकांश वंदे भारत ट्रेनों में केवल बैठने की व्यवस्था होती है। यानि चेयरकार होती है, लेकिन भोपाल-लखनऊ के चलने वाली वंदे भारत ट्रेन में 20 स्लीपर कोच लगाए जाएंगे। मीडिया की खबरों के अनुसार पहले ट्रेन में 16 कोच चलाने का प्रस्ताव था, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 20 कोच कर दिया गया है।
अगस्त में जारी होगी अधिसूचना?
खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि ट्रेन को चलाए जाने की अधिसूचना अगस्त में जारी की जा सकती है। अधिसूचना जारी होती ही ट्रेन का समय, ट्रेन के स्टॉपेज, और ट्रेन का किराया निर्धारित भी कर दिया जाएगा।
परिचालन में क्यों देरी?
खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि ट्रेन के परिचालन में देरी होने की वजह भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर रखरखाव ट्रैक क्षमता की कमी बताई जा रही है। हालांकि रैक के रखरखाव के लिए क्षमता का विस्तार किया जा रहा है। पिट लाइन का काम पूरा होते ही नई वंदे भारत ट्रेन के रैक को सुरक्षित रखा जाएगा और संभवता ट्रेन को चलाने की अधिसूचना जारी होगी।
एमपी में 5 वंदेभारत ट्रेन
आपको बता दें कि एमपी में फिलहाल 5 वंदेभारत ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन इंदौर, रीवा, खजुराहों समेत के कई बड़े महानगरों को जोड़ती है। नई वंदे भारत के परिचालन से लखनऊ तक कनेक्टिविटी मिलने लगेगी।