Breaking News
  • MP-UP में तापमान 40°C पार, हीट स्ट्रोक का अलर्ट: उत्तराखंड में बारिश का यलो अलर्ट
  • मिडिल ईस्ट जंग का 15वां दिन:अमेरिकी दूतावास पर अटैक, हमास की अपील, पड़ोसी देशों पर हमला न करे ईरान
  • वीकेंड पर भी चल सकती है संसद? सरकार ने दिया प्रस्ताव, अब विपक्ष के फैसले का इंतजार
  • ईरान-इजराइल जंग के बीच भारत को राहत: होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरेंगे LPG के 2 टैंकर
  • 1 अप्रैल से बढ़ेगी FASTag एनुअल पास की कीमत, अब 3,075 रुपये देने होंगे
  • केंद्र ने सोनम वांगचुक पर लगा NSA हटाया, 170 दिन बाद जोधपुर जेल से रिहाई
  • रामनवमी की तैयारियों की समीक्षा के लिए अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

शिवपुरी में ओलावृष्टि से फसल को भारी नुकसान

शिवपुरी में बदला मौसम, झमाझम बारिश-ओलावृष्टि से फसलें चौपट, किसानों की बढ़ी चिंता

शिवपुरी जिले में अचानक बारिश और ओलावृष्टि से सरसों, गेहूं, चना व टमाटर की फसलें प्रभावित हुईं। किसान सर्वे और मुआवजे की मांग कर रहे हैं।


शिवपुरी में बदला मौसम झमाझम बारिश-ओलावृष्टि से फसलें चौपट किसानों की बढ़ी चिंता

शिवपुरीः मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में सोमवार को अचानक मौसम ने करवट बदली है। जिले के कई स्थानों पर अचानक बारिश और ओलावृष्टि हुई। शिवपुरी जनपद के शंकरपुर, लालगढ़, रायश्री आदि गांवों में अचानक ओलावृष्टि ने किसानों की मुसीबत बढ़ा दी। किसानों ने बताया कि इस समय सरसों सहित अन्य फसलें कट रही हैं या खेतों में तैयार हैं। सोमवार को ओलावृष्टि से इन फसलों को नुकसान की आशंका है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मौसम में हुए इस अचानक परिवर्तन का मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) का सक्रिय होना है।

ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान


शिवपुरी जिले में सोमवार दोपहर अचानक मौसम बदलने से तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई है। इस बेमौसम बारिश और ओले गिरने से खेतों में खड़ी सरसों, चना, गेहूं और टमाटर की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। वर्तमान में प्रशासन द्वारा प्रभावित इलाकों में फसल नुकसान का सर्वे कराने की तैयारी की जा रही है और किसानों ने सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है।

ओलों की सफेद चादर दिखी

जिले की पिछोर, करैरा, नरवर और शिवपुरी तहसील क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान शिवपुरी तहसील के लालगढ़, रायश्री और टोंगरा गांवों में विशेष रूप से भारी ओलावृष्टि हुई है। हालात यह रहे कि बड़े ओले गिरने के कारण इन गांवों के खेत पूरी तरह ओलों की सफेद चादर से ढक गए। अचानक आसमान में बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश शुरू होने के तुरंत बाद बड़े-बड़े ओले गिरने लगे। प्रभावित किसानों ने बताया कि उनकी फसलें पककर तैयार थीं। किसानों ने अब शीघ्र सर्वे कर मुआवजे की मांग की है।

Related to this topic: