Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

Satna Rain Red alert for Tomorrow

Satna Rain Red Alert: सतना में कल भी मौसम का रेड अलर्ट, 20 सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश का खतरा

मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र में इस समय मानसून बना हुआ है और भीषण बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 3 सितंबर को अत्यधिक बारिश का रेड अलर्ट है। 24 घंटे में 115 से 204 मिमी बारिश की संभावना है।


satna rain red alert सतना में कल भी मौसम का रेड अलर्ट 20 सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश का खतरा

IMD release Heavy Rain Red Alert for Satna |

सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में 3 सितंबर को भी मौसम बेहद खराब रहने का अनुमान है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वी मध्य प्रदेश में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। सतना में पूरे दिन घने बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है।

दिनभर सक्रिय रहेगा मानसूनी सिस्टम

शहर में सुबह 5:30 से 11:30 बजे तक तेज बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान बारिश की संभावना करीब 60 प्रतिशत और तापमान 24 डिग्री सेल्सिलृयस के आसपास रह सकता है। दोपहर 12:30 से 04:30 बजे तक मानसूनी सिस्टम सबसे ज्यादा सक्रिय रहने का अनुमान है। इस दौरान बारिश की संभावना करीब 75 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। तेज गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश होने की आशंका है।

शाम के बाद भी छाए रहेंगे बादल

इसके बाद शाम 06:30 के बाद बारिश की तीव्रता कुछ कम हो सकती है। लेकिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

20 सेमी से अधिक बारिश का खतरा

उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्र में बना सुस्पष्ट निम्न दवाब का क्षेत्र मौसम को सक्रिय कर रहा है। पूर्वी मध्य प्रदेश में 20 सेमी से ज्यादा बारिश की आशंका को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। लगातार तेज बारिश से कई इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है। इसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट मैसेज भेजे हैं। इसमें लिखा है कि अगले 24 घंटे में बालाघाट, छतरपुर, कटनी, मैहर, मऊगंज, नरसिंहपुर, पन्ना, सतना, सीधी में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा आंधी और बिजली, तेज हवाएँ चलने की संभावना है।

कलेक्टर ने अधइकारियों कहाई अलर्टपर रहने को कहा

सतना कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। अगले 24 घंटे में 115 से 204 मिलीमीटर तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। गुरुवार का मौसम सतना के लिए काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। ऐसे में निचले इलाकों और जलभराव वाले स्थानों पर रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।

Related to this topic: